
दिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली में साल दर साल अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां, एक 62 साल के डॉक्टर और उनकी प्रेमिका का शव एक कार में मिला। पुलिस के मुताबिक दोनों ने गोली मारकर सुसाइड की है।
कई सालों से चल रहा था दोनों में अफेयर
दरअसल, ये खौफनाक घटना बुधवार की सुबह रोहिणी सेक्टर-13 में हुई है। दोनों के सिर में गोलियों के निशान मिले हैं। जानकारी के मुताबिक डॉ. ओम प्रकाश कुकरेजा और सुतापा मुखर्जी एक साथ काम करते थे। रोहिणी के डीसीपी एसडी मिश्रा ने कहा -दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दोनों मिलकर चलाते थे हॉस्पिटल
2005 में डॉ. कुकरेजा ने अपनी मल्टी स्पेशियलिटी निर्वाण अस्पताल की शुरुआत की थी। वह इस हॉस्पिटल के एमडी थे। वहीं सुतापा मुर्खजी अस्पताल में प्रबंधन का काम देखती थीं। जानकारी के अनुसार सुतापा ने अपने करियर की शुरुआत एक नर्स के रुप में की थी। वहीं कुकरेजा ने 15 सालों तक क्लीनिक चलाने के बाद यह अस्पताल खोला था। दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे वक्त से जानते थे।
तीसरे शख्स ने तो नहीं दिया घटना को अंजाम
पुलिस डॉ. कुकरेजा और सुतापा के परिवारों से पूछताछ कर रही है। आखिर दोनों की सुसाइड करने की क्या वजह हो सकती है। वहीं पुलिस इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि कहीं किसी तीसरे शख्स ने तो इस घटना को अंजाम नहीं दिया है। क्योंकि दोनों की करोड़ों की प्रॉपट्री जो थी। या फिर महिला ने डॉक्टर पर संपत्ति के लिए दबाव डाला हो इसलिए कुकरेजा ने पहले सुताप को गोली मारी हो और फिर खुद को शूट कर लिया हो।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.