कोरोना के कहर में भाजपा नेता ने मनाया जश्न, तलवार से काटा केक..बीयर के साथ किया सेलिब्रेशन

Published : Jul 11, 2020, 06:45 PM IST
कोरोना के कहर में भाजपा नेता ने मनाया जश्न, तलवार से काटा केक..बीयर के साथ किया सेलिब्रेशन

सार

भाजपा युवा मोर्चा के नेता कवन पटेल इस बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था, उसने अपने दोस्तों की मौजदूगी में कार के बोनट पर केक रखकर तलवार से काटा। साथ ही बीच सड़क पर जमकर बीयर की बोतलें खाली की गईं।   

महीसागर (गुजरात). एक तरफ जहा देश में कोरोना का कहर थामे नहीं थम रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार के नियमों-कायदों लोग सरेआम धज्जिया उड़ा रहे हैं। ऐसा ही एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है, जहां गुजरात युवा भाजपा के नेता हाथों में तलवार और बीयर की बोतलों से अपना बर्थडे सेलिब्रेशन करते दिख रहे हैं।

बीच सड़क पर किया बर्थडे सेलिब्रेशन 
दरअसल, यह नजारा महीसागर जिले में देखने को मिला, जहां भाजपा युवा मोर्चा के नेता कवन पटेल की बर्थडे पार्टी चल रही थी। इस जश्न में कवन के कई दोस्तों को बुलाया गया था, साथ ही पार्टी में गुजरात राज्य युवक बोर्ड के सदस्य शामिल थे। राज्य में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी जिम्मेदारों को इसकी कोई परवाह नहीं है।

तलवार से काटा केक, बीच सड़क पर पी शराब
कवन ने  इस बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था, उसने अपने दोस्तों की मौजदूगी में कार के बोनट पर केक रखकर तलवार से काटा। साथ ही बीच सड़क पर जमकर बीयर की बोतलें खाली की गईं। पार्टी में किसी भी शख्स ने न तो मास्क पहन रखा था, न किसी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।
 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
Odisha Gang Rape: 15 साल की लड़की से 6 लड़कों ने की दरिंदगी-महीने भर बाद खुला राज-कैसे?