बॉर्डर पर दुश्मनों के आगे निडर खड़ा रहने वाला BSF जवान बेटी का फेक वीडियो बनाने वाले लड़के के आगे हार गया

 गुजरात में नाडियाद तालुका के वाणीपुरा गांव में BSF के जवान की घेरकर हत्या के मामले ने सबको चौंका दिया है। आरोपियों ने जवान को घेरकर हमला किया था। आरोपियों में से एक ने मृतक की बेटी का फेक अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था। वो इसी पर उन्हें समझाइश देने गया था। 

Amitabh Budholiya | Published : Dec 27, 2022 2:19 AM IST / Updated: Dec 27 2022, 07:51 AM IST

नाडियाद(गुजरात). गुजरात में नाडियाद तालुका के वाणीपुरा गांव में BSF के जवान की घेरकर हत्या के मामले ने सबको चौंका दिया है। आरोपियों ने जवान को घेरकर हमला किया था। आरोपियों में से एक ने मृतक की बेटी का फेक अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था। वो इसी पर उन्हें समझाइश देने गया था। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में शामिल 7 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। मामला शनिवार(24 दिसंबर) का है, लेकिन यह मीडिया की सुर्खियों में है। पढ़िए दिल दहलाने वाला हत्याकांड...

Latest Videos


1. पुलिस की जांच में सामने आया है कि वाणीपुरा गांव के 15 साल के लड़के शैलेष जादव ने कुछ दिन पहले BSF जवान मेलजीभाई की बेटी का एक फेक वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया था। 

2. मेलजीभाई शनिवार दोपहर अपने बेटे और परिवार के अन्य तीन सदस्यों के साथ आरोपी शैलेष के घर गए थे। उनका मकसद समझाइश देना था। लेकिन दोनों परिवारों में बहस हो गई।

3. विवाद बढ़ने पर आरोपी शैलेष, उसके पिता छाबाभाई जादव, मां कैलाशबेन, चाचा अरविंदभाई, चाची शांताबेन, दादा छाबाभाई, चाचा के बेटे भावेश ने एकजुट होकर मेलजीभाई और उनके परिवार पर अटैक कर दिया।

4. इस हमले में मेलजीजीभाई, उनके बेटे और परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए। सभी को गांववालों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा। मेलजीभाई की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। नाडियाद अस्पताल में भर्ती बाकी घायलों की स्थिति ठीक है।

5. पुलिस में दर्ज कराई गई FIR के अनुसार, आरोपी लड़के के परिजनों ने नाराज होकर BSF जवान और उसके परिजनों के साथ गली-गलौज करना शुरू कर दी थी।

6. आरोपी लड़के के परिजन यह मानने को तैयार नहीं थे कि वो ऐसा कर सकता है। उनका कहना था कि शैलेष को बदनाम किया जा रहा है।

7. मामूली बहस से शुरू हुआ झगड़ा हिंसा में बदल गया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित पक्ष पर लाठी-डंडों और धारदार चीजों से हमला कर दिया।

8. BSF जवान के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में गांव के लोगों के अलावा BSF अधिकारी शामिल हुए। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी, 3 बेटे और एक बेटी है।

9. BSF जवान और उसके परिजनों पर हमले के बाद आरोपी गांव छोड़कर भाग गए थे। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी करके सभी को अरेस्ट कर लिया।

10. पुलिस ने IPC की धारा 302, 307, 322, 504, 143, 147 और 149 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने जिन 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें दिनेशभाई जादव, चाचा अरविंद जादव, दादा छबाभाई जादव, सचिन जादव, चाची कैलाशबेन जादव और शांताबेन जादव शामिल हैं।

यह भी पढ़ें
श्री जगन्नाथ पुरी मंदिर में अफरा-तफरी में 6 छात्राएं घायल,कोलकाता में सेल्फी ले रही लड़की की ड्रेस में आग लगी
चित्रकूट में महिला 7 महीने तक करती रही किशोर का यौन शोषण, पीड़ित बोला- 'अपने पति की तरह रखती थी मुझे'

 

Share this article
click me!

Latest Videos

धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ