बस हड़ताल से टूटी तेलंगाना की कमर, सीएम ने दी बड़ी चेतावनी

Published : Nov 03, 2019, 11:14 AM IST
बस हड़ताल से टूटी तेलंगाना की कमर, सीएम ने दी बड़ी चेतावनी

सार

 तेलंगाना में आरटीसी कर्मचारी और उनके संगठन आरटीसी को सरकार के साथ मिलाने और विभिन्न पदों पर भर्ती सहित अन्य मांगों को लेकर पांच अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। 

हैदराबाद. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विभिन्न मांगों को लेकर पांच अक्टूबर से हड़ताल कर रहे टीआरएसटीसी कर्मचारियों को प्रदर्शन खत्म कर पांच नवंबर तक ड्यूटी पर लौटने की अपील की है । उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने निजी संचालकों को 5100 से 10,400 रूट आवंटित करने का फैसला किया है । उन्होंने आगाह किया कि अगर हड़ताली कर्मचारी पांच नवंबर की मध्यरात्रि तक काम पर नहीं लौटे तो अन्य रूट भी उन्हें दे दिए जाएंगे ।

देना चाहते हैं हड़तालियों को मौका

राव ने कहा कि जिन मार्गों पर नुकसान हो रहा है उन्हें ही निजी संचालकों के हवाले किया जाएगा। नये दिशा-निर्देश में तय प्रावधान के मुताबिक मार्ग आवंटित करने के राज्य सरकार के फैसले के बारे में केंद्र को अवगत कराया जाएगा । उन्होंने कहा, ‘‘मैं आरटीसी कर्मचारियों से अपने परिवारों की भलाई के लिए इस मौके का लाभ उठाने की अपील करता हूं । हम हड़ताली कर्मचारियों को एक और मौका देना चाहते हैं । ’’

सीएम ने दी चेतावनी

कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अगर कर्मचारी बिना शर्त तीन दिन में यानि पांच नवंबर मध्यरात्रि तक ड्यूटी पर नहीं आते हैं तो अन्य मार्ग भी निजी संचालकों को दे दिए जाएंगे।’’ कर्मचारियों और उनके संगठन आरटीसी को सरकार के साथ मिलाने और विभिन्न पदों पर भर्ती सहित अन्य मांगों को लेकर पांच अक्टूबर से तेलंगाना में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
हिमाचल में पहाड़ बना काल! चलते-चलते टैक्सी पर टूटा मलबा, 13 लोगों की दर्दनाक मौत