कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का निधन, जताया शोक

Published : Jul 28, 2019, 10:43 AM IST
कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का निधन, जताया शोक

सार

जयपाल रेड्डी 5 बार लोकसभा सांसद, 2 बार राज्यसभा सांसद और 4 बार विधायक रूप में कार्य किया। 

हैदराबाद. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का रविवार को हैदराबाद में निधन हो गया। वे बुखार और निमोनिया से पीड़ित थे। उनके निधन पर कांग्रेस ने शोक जताया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, "जयपाल रेड्डी के बारे में सुनकर बहुत बुरा लगा। वे तेलंगाना के अच्छे बेटे थे। रेड्डी जन सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके परिवार को संवेदना।"

 

5 बार रहे लोकसभा सांसद

जयपाल रेड्डी 5 बार लोकसभा सांसद, 2 बार राज्यसभा सांसद और 4 बार विधायक रूप में कार्य किया। 

 

बहुत याद आएंगे- चितंबरम

कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चितंबरम ने भी जयपाल रेड्डी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, "वे प्रशंसकों और तेलुगु के लोगों को बहुत याद आएंगे।"

PREV

Recommended Stories

कौन हैं गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' का मालिक, यह क्लब किस लिए फेमस
Goa Night Club : चश्मदीद ने बताया कैसे डांस फ्लोर पर बिछीं लाशें, सिर्फ चीख रहे थे लोग