जिस दिन बारात आनी थी, उसी दिन वो ड्यूटी करने घर से निकल पड़ी, एक नर्स की कहानी

Published : Apr 16, 2020, 09:30 AM ISTUpdated : Apr 16, 2020, 10:24 AM IST
जिस दिन बारात आनी थी, उसी दिन वो ड्यूटी करने घर से निकल पड़ी, एक नर्स की कहानी

सार

देश से बड़ी कोई सेवा नहीं होती। हिमाचल प्रदेश के मंडी में रहने वालीं पूजा की 14 अप्रैल को शादी होनी थी, लेकिन उन्होंने कोरोना संकट को देखते हुए शादी से पहले ड्यूटी को अहमियत दी। पूजा ने कहा कि शादी से पहले ड्यूटी जरूरी है। पूजा चंबा मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स हैं। इनकी शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। लेकिन उन्हें लॉक डाउन बढ़ने की आशंका थी, लिहाजा उन्होंने शादी टालना ही मुनासिब समझा।

मंडी, हिमाचल प्रदेश.  देश से बड़ी कोई सेवा नहीं होती। खासकर ऐसे समय में जब कोरोना संक्रमण जैसी बीमार ने सबकुछ अस्तव्यस्त कर दिया है। लोगों के कामकाज रुक गए हैं। कोई घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है। लोगों को एक-दूसरे से दूरियां बनाए रखने की हिदायत दी जा रही है। इसके बावजूद मेडिकल, पुलिस और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा स्टाफ पूरी शिद्दत से अपनी ड्यूटी कर रहा है। यह युवती भी इन्हीं कोरोना वॉरियर्स में से एक है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में रहने वालीं पूजा की 14 अप्रैल को शादी होनी थी, लेकिन उन्होंने संकट को देखते हुए शादी से पहले ड्यूटी को अहमियत दी। पूजा चंबा मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स हैं। इनकी शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। लेकिन उन्हें लॉक डाउन बढ़ने की आशंका थी, लिहाजा उन्होंने शादी टालना ही मुनासिब समझा। सबसे बड़ी बात जिस दिन उनकी बारात आनी थी, वे उस दिन भी ड्यूटी करने हॉस्पिटल गईं। पूजा ने कहा कि उन्हें थोड़ा दु:ख जरूर हुआ, लेकिन आज देश संकट मे है, तो उनका फर्ज बनता है कि वे अपनी ड्यूटी शिद्दत से निभाएं।



पिता को बेटी पर गर्व...
पूजा के पिता प्रकाश चंद ने कहा कि वे तो चाहते थे कि सादगी से ही सही, शादी हो जाए, लेकिन बेटी ने कहा कि अभी ड्यूटी जरूरी है। शादी तो बाद में भी हो जाएगी। प्रकाश चंद ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उसकी पेशा ऐसा है कि इस समय उसकी ड्यूटी काफी अहमियत रखती है। इससे बड़ा पुण्य का काम कोई दूसरा नहीं हो सकता।

पूजा की मां किरण ने कहा कि उनके दामाद ने भी इस फैसले को सराहा। दामाद ने कहा कि इस समय शादी से ज्यादा कोरोना संक्रमण को हराने अपनी-अपनी ड्यूटी शिद्दत से निभाने की जरूरत है।

 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?
कौन हैं राहुल मामकूटथिल? MLA पर तीसरे रेप केस का सच क्या है?