ऐसी भी बेबसी: लाचार मां को गोद में उठाकर चल पड़ा बेटा..मायूस होकर निकला कर्मभूमि से जन्मभूमि की ओर..

Published : May 30, 2020, 01:12 PM ISTUpdated : May 30, 2020, 01:15 PM IST
ऐसी भी बेबसी: लाचार मां को गोद में उठाकर चल पड़ा बेटा..मायूस होकर निकला कर्मभूमि से जन्मभूमि की ओर..

सार

 लॉकडाउन लागू हुए दो से ज्यादा का वक्त हो गया, लेकिन अभी भी मजदूरों का दर्द कम नहीं हुआ है। वह किसी भी कीमत पर अपने गांव पहुंचना चाहते हैं।  इस दौरान देश के हिस्सों से मार्मिक कहानियां सामने आ रही हैं। गुजरात से ऐसी ही एक भावुक तस्वीर देखने को मिली है, जिसे देखकर आपकी भी आंखे नम हो जाएंगी।  


सूरत (गुजरात). लॉकडाउन लागू हुए दो से ज्यादा का वक्त हो गया, लेकिन अभी भी मजदूरों का दर्द कम नहीं हुआ है। वह किसी भी कीमत पर अपने गांव पहुंचना चाहते हैं।  इस दौरान देश के हिस्सों से मार्मिक कहानियां सामने आ रही हैं। गुजरात से ऐसी ही एक भावुक तस्वीर देखने को मिली है, जिसे देखकर आपकी भी आंखे नम हो जाएंगी।

बूढ़ी मां को गोद में लिए घर जाने के लिए निकला बेटा
इस मुश्किल वक्त में कोई अपनों का साथ नहीं छोड़ रहा है। चाहे वह कितना ही लाचार क्यों ना हो। ऐसी एक कहानी सुरत शहर में देखने को मिली, जहां एक बेटा अपनी मां के लिए श्रवण कुमार बन गया। आप तस्वीर में साफ तौर पर देख सकते हैं किस तरह वह अपनी बूढ़ी मां को गोद में उठाकर लिए जा रहा है।

लाचार मां के लिए बेटा बना श्रवण कुमार
 बता दें यह बेटा घर जाने के लिए सूरत स्टेशन जा रहा है, ताकि वहां से वो ट्रेन पकड़ सके। जब मां पैदल चल नहीं पाई और उसको ले जाने के लिए कोई ऑटो-रिक्शा नहीं मिला ता बेबस बेटा मां को गोद में ही लेकर चल पड़ा।
 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
Odisha Gang Rape: 15 साल की लड़की से 6 लड़कों ने की दरिंदगी-महीने भर बाद खुला राज-कैसे?