
जम्मू. जम्मू कश्मीर में करीब 15 दिन पहले लापता हुए 28 साल के एक शख्स का राजौरी जिले में शव मिला है। पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपी ने पीड़ित की एक लड़की से शादी कराने का वादा किया था और उसकी हत्या करने से पहले उससे दो लाख रुपये लिए थे। उन्होंने बताया कि मध्य कश्मीर में बडगाम जिले के चरार-ए- शरीफ के रहने वाले गुलाम नबी खांडे करीब 15 दिन पहले अपने एक रिश्तेदार से मिलने आए थे और तभी से लापता थे। अधिकारी ने बताया कि उसके परिवार ने राजौरी थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने जांच के बाद गब्बार बुढाल गांव के निवासी शब्बीर अहमद डार को हिरासत में लिया।
आरोपी ने अपना अपराध कबूला
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान डार ने खांडी की हत्या करने की बात को स्वीकार कर लिया। शव को एक पर्वत के नीचे दफना दिया गया था जिसे बरामद कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, शव को परिवार को सौंप दिया गया है।
(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। हिन्दी एशियानेट न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)
(प्रतिकात्मक फोटो)
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.