करोड़पति चोर: 3 पत्नियां-7 बच्चे, फ्लाइट से देश नहीं विदेश में चोरी करने जाता था ये 'सुपरचोर'

Published : Sep 07, 2022, 02:12 PM ISTUpdated : Sep 07, 2022, 03:46 PM IST
करोड़पति चोर: 3 पत्नियां-7 बच्चे, फ्लाइट से देश नहीं विदेश में चोरी करने जाता था ये 'सुपरचोर'

सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने एक करोड़पति चोर को गिरफ्तार किया है। जो फ्लाइट से देश नहीं विदेश में कारों की चोरी करने के लिए जाता था। वह अब तक 5 हजार से ज्यादा कारों को चुरा चुका है। ऑटो चलाने वाले इस चोर की देश के कई राज्यों में करोड़ों की संपत्ति है

दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली से पुलिस ने एक ऐसे शातिर कार चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी चोरी करने की कहानी सुनकर हर कोई हैरान है। वो फ्लाइट से कार चुराने के लिए जाता था। देश ही नहीं वो विदेश में भी चोरी कर चुका है। वह अब तक पिछले 27 सालों में 5,000 से ज्यादा कारों को चुरा चुका है। पुलिस ने दावा किया है कि ये देश का सबसे बड़ा कार चोर है।

जीता है रंगीन लाइफ...तीन पत्नियां हैं और 7 बच्चे 
दरअसल, इस शातिर चोर का नाम अनिल चौहान है, 52 वर्षीय अनिल को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार शाम गुप्त सूचना के बाद देशबंधु गुप्ता रोड इलाके से गिरफ्तार किया है। वह चोरी करने में जितना मास्टर है उससे कहीं ज्यादा उसकी पसर्नल लाइफ रंगीन है। उसकी तीन पत्नियां हैं और 7 बच्चे हैं। इतना ही नहीं उसकी दिल्ली, मुंबई और भी कई शहरों में करोड़ों की प्रॉपट्री है। 

नेपाल तक फ्लाइट से कार चोरी करने जाता था
आरोपी अनिल चौहान ने चोरी  करने के लिए बाकयदा एक गिरोह बनाकर रखा हुआ है। जो भारत के कई राज्यों से कारों की चोरी कर चुका है।  भारत तो ठीक वह तो नेपाल तक में फ्लाइट से कार चोरी करने जाता था। आरोपी के चोरी के अलावा थियारों की तस्करी में भी नाम जुड़ रहा है। जांच में सामने आया है कि अनिल उत्तर प्रदेश से हथियार लेकर पूर्वोत्तर राज्यों में जाकर अपराधिक संगठनों को हथियार सप्लाई करता है। पुलिस इसके जरिए पूरे गैंग तक पहुंचने की कोशिश में है।

चोरी की कारों को ऐसे लगाता था ठिकाने
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अनिल चौहान ने 1995 के बाद से कार चोरी करना शुरू किया है। इससे पहले वो दिल्ली के खानपुर इलाके में रहकर ऑटो रिक्शा चलाता था। उसने अब तक सबसे ज्यादा मारुति 800 कारें चोरी की हैं। मारुति 800 चुराने में वो एक्सपर्ट माना जाता है। इसके अलावा और भी कई कंपनी की कारों को चुरा चुका है। एक राज्य  से कार चुराकर दूसरे राज्य भेजकर बेचता था। अगर उसने यूपी में कोई कार चुराई है तो उसे वह पूर्वी राज्यों में भेज देता था। जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्वी राज्यों की कार को नेपाल भेजता था।

आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 180 मामले
आरोपी को पुलिस कई बार गिरफ्तार कर चुकी है। वो 2015 में गिरफ्तार भी किया गया था और वह पांच साल तक जेल में रह चुका है। 2020 में रिहा होने के बाद वो फिर चोरी करने लगा। उसके खिलाफ देश के कई राज्यों में 180 मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें-सास-बहू सो रहीं थीं, आधी रात को वो आया और करने लगा शर्मनाक कांड

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

बाप रे बाप: 200 रुपए में एक लीटर पेट्रोल, भारत के इस राज्य में बुरी हालत
'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?