दिल्ली में दर्दनाक हादसा: आग में जिंदा जलने से 7 लोगों की मौत, दर्जनों घर जलकर हुए खाक, देखिए भयानक वीडियो

Published : Mar 12, 2022, 11:07 AM ISTUpdated : Mar 12, 2022, 11:26 AM IST
दिल्ली में दर्दनाक हादसा: आग में जिंदा जलने से 7 लोगों की मौत, दर्जनों घर जलकर हुए खाक, देखिए भयानक वीडियो

सार

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में झुग्गियों में  आग लग गई। जिसमें 7 लोगों की जलने से मौत हो गई, वहीं कई युवक झुलस गए। आग इतनी विकराल थी की दर्जनों मकान में इसमें जलकर खाक हो गई।

दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़े दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां शुक्रवार देर रात गोकुलपुरी इलाके में झुग्गियों में  आग लग गई। जिसमें 7 लोगों की जलने से मौत हो गई, वहीं कई युवक झुलस गए। आग इतनी विकराल थी की दर्जनों मकान में इसमें जलकर खाक हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा गा और सूचना मिलते ही फायर टीम-पुलिस स्पॉट पर पहुंची। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर  काबू पा लिया। 

पूरी तरह जल चुकी थीं लोगों की लाशें...
दरअसल, यह हादसा उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी गांव के पिलर नंबर 12 के पास आधी रात के बाद अचानक झुग्गियों में आग लग गई थी। रात करीब 1.00 बजे जैसे ही फायर विभाग को सूचना मिली तो 13 दमकल गाड़ियों को तुरंत दौड़ाया। दो से तीन घंटों की मेहनत के बाद  आग पर काबू पा लिया गया। फिर पुलिस टीम ने हादसे में मारे गए 7 शव बरामद कर अस्पताल भेज।

50 से 60 घर जलकर हो गए खाक
घटना के बारे में जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी  अतुल गर्ग ने बताया की यह आग इतनी विकराल थी की इसमें 50  से 60 झुग्गियां जल गईं। जिसमें से 30 घर तो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। लोगों को घर में रखे सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। जिसके चलतो लाखों रुपए का सामान भी जल गया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर यह आग किस वजह से लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केजरीवाल ने कहा-यह बेहद दुखद घटना 
दिल्ली के सीएम ने इस हादसे पर ट्वीट कर दुख जताया है, उन्होंने कहा-सुबह सुबह ये दुःखद समाचार सुनने को मिला है। मैं स्वयं वहाँ जाकर पीड़ित लोगों से मिलूँगा। पीड़ितों को हरसंभव मदद की जाएगी।

 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

Republic Day Alert: नोएडा-अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस मोड में एक्शन
दो गांव, एक पैटर्न: पहले 300, अब मार दिए गए 100 कुत्ते? जांच में चौंकाने वाले संकेत