बिहार में महिला के साथ गैंगरेप, पांच साल के बेटे की हत्या; 1 आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बक्सर में एक महिला के साथ गैंगरेप की घिनौनी वारदात सामने आई है। महिला के साथ कथित तौर पर सात लोगों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के 5 साल के बेटे की हत्या भी कर दी। पुलिस ने अभी तक इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है

Asianet News Hindi | Published : Oct 11, 2020 9:22 PM IST

बक्सर. बिहार के बक्सर में एक महिला के साथ गैंगरेप की घिनौनी वारदात सामने आई है। महिला के साथ कथित तौर पर सात लोगों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के 5 साल के बेटे की हत्या भी कर दी। पुलिस ने अभी तक इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बक्सर के मुरार पुलिस स्टेशन के एसएचओ मनोज पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला 28 साल की है। यह मामला उस वक्त प्रकाश में आया, जब पीड़िता के पिता ने पुलिस में FIR दर्ज कराई। उन्होंने इस संबंध में दो नामजद तथा पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार महिला शनिवार को अपने बेटे के साथ बैंक में किसी काम के लिए निकली थी। वापस नहीं लौटने पर मां-बेटे की तलाश शुरू हुई। खोजबीन के दौरान परिवार को पीड़िता तालाब के किनारे रविवार तड़के 3 बजे के करीब मिली। बच्चे का शव तालाब में मिला।

पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, मेडिकल रिपोर्ट्स के बाद आगे की कार्रवाई 
पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाते वक्त पीड़िता ने पिता को घटना के बारे में बताया, जिस आधार पर FIR दर्ज कराई गई है। पीड़िता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पीड़िता अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। इसके साथ ही मेडिकल रिपोर्ट्स का भी इंतजार किया जा रहा है। वहीं नामजद आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस की कई अन्य टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हुई हैं।

Share this article
click me!