बेंगलुरु में गूगल कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित, 6 मार्च को यूनान से लौटा था भारत

Published : Mar 13, 2020, 03:26 PM ISTUpdated : Mar 13, 2020, 03:42 PM IST
बेंगलुरु में गूगल कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित, 6 मार्च को यूनान  से लौटा था भारत

सार

कंपनी के एक बयान में कहा, ‘‘कर्मचारी तब से ही अलग रह रहा है और हमने उसके करीबी संपर्क में रहने वाले सहकर्मियों से अपने आप को अलग करने तथा अपने स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए कहा है।’’

बेंगलुरु. गूगल ने बेंगलुरु के अपने कार्यालय में एक कर्मचारी के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने की शुक्रवार को पुष्टि की।

यूनान से लौटा था गूगल का कर्मचारी

कंपनी के एक बयान में कहा, ‘‘कर्मचारी तब से ही अलग रह रहा है और हमने उसके करीबी संपर्क में रहने वाले सहकर्मियों से अपने आप को अलग करने तथा अपने स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए कहा है।’’ कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यूनान से लौटा गूगल का 26 वर्षीय कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

कर्मचारी पहले मुंबई आया था उसके बाद बेंगलुरू

विभाग के मीडिया बुलेटिन में कहा गया है कि मुंबई के रहने वाले मरीज को एक अस्पताल के अलगाव वार्ड में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थित है। इसमें कहा गया है, ‘‘उसके संपर्क में मुख्य रूप से आने वाले लोगों का पता लगा लिया गया है और उनमें लक्षण नहीं देखे गए हैं।’’ वह छह मार्च को यूनान से मुंबई आया था और आठ मार्च को विमान से बेंगलुरु आया था।

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 6 मामलों की पुष्टी 

वह नौ मार्च को कार्यालय आया था जहां उसने अपने चार करीबी दोस्तों से बात की और कुछ घंटों में ही घर लौट गया। सूत्रों ने बताया, ‘‘वह उसी दिन अस्पताल में भर्ती हो गया। उसका एक भाई बेंगलुरु में उसके साथ रह रहा हैमाता-पिता और पत्नी मुंबई में हैं।’’ कर्नाटक में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या छह पर पहुंच गई है। कोरोना वायरस से कलबुर्गी के 76 वर्षीय एक व्यक्ति की मंगलवार की रात मौत हो गई थी।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। हिन्दी एशियानेट न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।) 

(प्रतिकात्मक फोटो)

PREV

Recommended Stories

मद्रास हाई कोर्ट में वाकई कुछ गड़बड़ है? सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब, करूर भगदड़ केस से उठी बड़ी बहस
हैदराबाद में कड़ाके की ठंड: 7 साल में पारा सबसे नीचे-IMD भी चौंका, क्या ठंड और बढ़ेगी?