गुजरात सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट: बुलेट ट्रेन से लेकर 50 KM में कमल की खेती का वादा

बजट की शुरआत में ही नितिन पटेल ने अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के लिए 1500 करोड़ के पैकेज की घोषणा की। उन्होंने ऐलान किया कि, केवडिया के 50 किलोमीटर के इलाके में कमल की खेती के लिए 15 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा शिक्षा के लिए 32 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 3, 2021 10:04 AM IST / Updated: Mar 03 2021, 03:47 PM IST


अहमदाबाद (gujarat). बुधवार को गुजरात की विजय रुपाणी सरकार ने बजट पेश करने के लिए पहुंची। राज्य के उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री नितिन पटेल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पेपरलैस बजट पेश किया। बता दें कि यह पहली बार है जब गुजरात राज्य बनने के बाद  2.27 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है। बजट भाषण पढ़ते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि, पिछली बार के बजट से इस बार 10,000 करोड़ रुपए ज्यादा हैं।

अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के लिए 1500 करोड़ 
बजट की शुरआत में ही नितिन पटेल ने अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के लिए 1500 करोड़ के पैकेज की घोषणा की। उन्होंने ऐलान किया कि, केवडिया के 50 किलोमीटर के इलाके में कमल की खेती के लिए 15 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा शिक्षा के लिए 32 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया। वहीं महिला एवं बाल विकास के लिए 3511 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। 

किसानों के लिए दिए 0 हजार करोड़
वित्त मंत्री ने अपने बजट का पिटारा किसानों के लिए भी खोला। उन्होने घोषणा की की राज्य सरकार 10 हजार करोड़ रुपए की सहायता प्राकृतिक खेती के लिए देगी। वहीं दुनिया की सबसे उूंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी वाले केविडया के आसपास कमल पार्क भी बनवाया जाएगा। इसके लिए वहां जो पौधे लगेंगे, उसके लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। बताया कि यहां दो लाख पौधों को रोपे जाएंगे। 

दो मेगा टेक्सटाइल  और 5 जगह बनेंगे हेलीपैड
वित्त मंत्री ने कहा कि इससाल सोमनाथ, अंबाजी, द्वारका, सापूतारा और गिर फॉरेस्ट में बनेंगे हेलीपैड बनाएगी राज्य सरकार। वहीं प्रदेश में दो मेगा टेक्सटाइल पार्क का निर्माण कराया जाएगा। जिससे कि कई लोगों को रोजगार मिलेगा।

बजट के लिए तैयार किया मोबाइल एप्लिकेशन
बता दें कि गुजरात सरकार ने अपने राज्य के लिए अलग से मोबाइल एप्लिकेशन बनाया है। जिसको लॉन्च करते हुए वित मंत्री नितिन पटेल ने कहा कि ऐसा करने वाला गुजरात देश का पहला राज्य बन गया है। हमारी सरकार ने राज्य के करोड़ों नागरिकों तक बजट पहुंचाने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन तैयार किया  है।

बजट की खास बातें, किसको कितना मिला

-''राज्य में दो मेगा टेक्सटाइल पार्क का निर्माण कराया जाएगा।
-''अहमदाबाद-गांधीनगर-सूरत मेट्रो के लिए 568 करोड़ रुपए।
-''ऊर्जा और पेट्रोलियम के लिए 13,034 करोड़ रुपए दिए। 
-''स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए 652 करोड़ रुपए देने का ऐलान।
-''आदिजाति विकास के लिए 1349 करोड़ रुपए मिलेंगे। 
-''स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के लिए 11 हजार 323 करोड़ रुपए मिले।
-''गृह विभाग के लिए 7960 करोड़ रुपए का प्रावधान किया।
-''प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को दी जाएगी 10 हजार करोड़ रुपए मदद।
-''सोलर रूफटॉप के लिए 800 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। 
-''अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के अपग्रेडेशन के लिए 87 करोड़ रुपए मिलेंगे। 
-''नारगोल और भावनगर पोर्ट के डेवलेपमेंट के लिए 4800 करोड़ रुपए की घोषणा।
-''उद्योग और खनिज विभाग के लिए 6599 करोड़ रुपए दिए। 
-''नवलखी बंदरगाह के डेवलेपमेंट के लिए 192 करोड़ रुपए का प्रावधान।
 

Share this article
click me!