
राजकोट (गुजरात). कभी-कभी खुशियां ऐसे मातम बदल जाती हैं कि जिसकी कई कल्पना भी नहीं कर सकता है। गुजरात के राजकोट जिले से ऐसा ही एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां भैया दूज के दिन बहन के सामने एक रोड़ एक्सीडेंट में उसके भाई और पिता की दर्दनाक मौत हो गई। वह खुद इस हादसे में गंभीर रुप से घायल है। दूर पड़ी-पड़ी पापा-भैया चीखने के अलावा और कुछ नहीं कर सकी।
घर से कुछ दूरी हो गई बाप-बेटे की मौत
दरअसल, दिल दहला देने वाला यह हादसा राजकोट जिले गडू गांव के पास हुआ। जहां सोमवार शाम जेतपुर-सोमनाथ नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें पिता अशोक देवलिया बेटे रोहित की मौके पर मौत हो गई। वहीं इस एक्सीडेंट में बेटी हिना जख्मी हो गई।
चमत्कार से बच गई बेटी की जान
बताया जाता है कि केशोद निवासी अशोक देवलिया अपने बेटे और बेटी को बाइक से लेकर भाई दूज मनाने के लिए एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। वह गांव से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि यह हादसा हो गया। राहगीरों ने बताया कि जैसे बोलेरो बाइक से टकराई तो तीनों उछलकर 10 फीट दूर जा गिरे। लेकिन चमत्कारिक बात यह कि इस भयानक हादसे में बेटी को सिर्फ मामूली चोटें आईं हैं।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
हादसा होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने सबसे पहले एंबुलेंस को सूचित कर मौके पर बुलाया। फिर इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। हालांकि 108 एंबुलेंस तब तक बाप-बेटों को लेकर अस्पताल पहुंचती उससे पहले ही दोनों की रास्ते में मौत हो गई। वहीं पुलिस ने टक्कर मारने वाले चालक को हिरासत में ले लिया है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.