पत्नी का चौंकाने वाला खुलासा, नाजायज रिश्ते की संतान है मेरा पति, बताई अपनी सास की शर्मनाक कहानी

Published : Feb 26, 2021, 04:03 PM ISTUpdated : Feb 26, 2021, 04:05 PM IST
पत्नी का चौंकाने वाला खुलासा, नाजायज रिश्ते की संतान है मेरा पति, बताई अपनी सास की शर्मनाक कहानी

सार

महिला ने यह शिकायत अहमदाबाद महिला थाने में दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया की जनवरी 2018 में उसकी शादी हुई थी। जहां एक दिन बात करते हुए खुद सास ने बताया था कि उसका बेटा कथित अवैध संबंध से पैदा हुआ था। 

अहमदाबाद. आए दिन रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले और अवैध संबंध की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन गुजरात अहमदाबाद से एक महिला ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने पुलिस को शिकयत दर्ज कराते हुए कहा कि उसका पति नाजायज रिश्ते की संतान है। यानि उसकी सास के प्रेमी से वह पैदा हुआ है।

ससुर के दोस्त से थे सास के अफेयर, रोज आता था घर
दरअसल, महिला ने यह शिकायत अहमदाबाद महिला थाने में दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया की जनवरी 2018 में उसकी शादी हुई थी। जहां एक दिन बात करते हुए खुद सास ने बताया था कि उसका बेटा कथित अवैध संबंध से पैदा हुआ था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि सास के उसके ससुर के दोस्त के साथ अफेयर थे। जिनकी संतान उसका पति है। जो अक्सर उनके घर आया जाया करता था। इतना ही नहीं उसने बताया कि सास और उसका प्रेमी शराब पीते थे और यह पार्टियां आए दिन होती थीं।  

दहेज में पिता के घर को अपने नाम करवाना चाहता था पति
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि मेरी शादी के बाद पति और ससुरालवाले उसे दहेज के लिए परेशान करने। तरह-तरह के भद्दे ताने माना करते थे। कहते थे कि इसके पिता ने दहेज में कुछ भी नहीं दिया है इसलिए इसको उसके माता-पिता के घर छोड़ आओ। वह मेरे पिता का घर अपने नाम करवाने की मांग रख रहे थे। 

पति और सास रोज बेटी के सामने करते हैं शराब पार्टी
पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि जब वो गर्भवती हुई तो ससुरालवालों ने प्रसव से पहले लिंग परीक्षण के लिए मजबूर किया। मैंने इस बात का विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की गई। इससे बाद मुझे एक बच्ची हुई तो सास और उसका प्रेमी कहने लगे इसे अब अपने  घर छोड़कर आ जाओ। क्योंकि इसके घरवालों ने कुछ भी नहीं दिया है। जिससे इसका भरण पोषण कर सकें फिर मुझे अपने माता-पिता के घर छोड़ दिया। उसका पति अपने साथ बच्ची को लेकर चला गया और में यहां अपने मायके में रह रही हूं। पति और सास रोज बेटी के सामने शराब पार्टी करते हैं।

PREV

Recommended Stories

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास का इस्तीफा, Lionel Messi इवेंट में हंगामे के बाद फैसला
हैदराबाद की जल्लाद मां : 7 साल की बच्ची को तीसरी मंजिल से फेंका, मासूम की मौत