खतरनाक है यह कंगन, लड़कियों और महिलाओं के लिए हो सकता है रामबाण

Published : Aug 08, 2019, 02:15 PM ISTUpdated : Aug 08, 2019, 04:37 PM IST
खतरनाक है यह कंगन, लड़कियों और महिलाओं के लिए हो सकता है रामबाण

सार

सेकंड ईयर के एक स्टूडेंट हरीश गादी ने अनोखे तरह के कंगन बनाए हैं। युवक का दावा है कि कंगन को महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। युवक का कहना- आए दिन खबरों में महिलाओं से जुड़ी घटनाएं सामने आती रहती है।

हैदराबाद. सेकंड ईयर के एक स्टूडेंट हरीश गादी ने अनोखे तरह के कंगन बनाए हैं। युवक का दावा है कि कंगन को महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। युवक का कहना- आए दिन खबरों में महिलाओं से जुड़ी घटनाएं सामने आती रहती है। इस वजह से उसने ये कंगन तैयार किये हैं। युवक ने हैदराबाद के एक निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। 

 

ऐसे काम करते हैं ये कंगन

युवक के मुताबिक, महिला को चूड़ी पहनकर एक निश्चित दिशा में अपने हाथ को झुकाना होगा। जिससे कंगन में लगा डिवाइस अपने आप एक्टिव हो जाएगा। जिसके बाद अगर कोई युवक महिला पर हमला करता है, तो उसे जोरदार झटका लगेगा। कंगन में लगी डिवाइस एक्टिव होने के बाद करंट छोड़ती है। बाद में डिवाइस महिला के लाइव लोकेशन को प्रोग्रामर के नंबर पर एसएमएस के जरिए भेज देती है। चूड़ी की लागत 2000 रुपये है। हरीश का कहना है कि उन्हें इसे विकसित करने के लिए सरकारी मदद की अवश्यकता है। 

सेकंड ईयर के स्टूडेंड हैं हरीश

हरीश विशाखापट्टनम के गोदावरी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रहे हैं। वे दूसरे ईयर के स्टूडेंट हैं। वे आंध्रप्रदेश के चौदावरम के रहने वाले हैं। उनकी उम्र 19 साल है। 
 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

माधव गाडगिल कौन थे? क्यों कहे जाते हैं जनता के वैज्ञानिक, कैसे बदली इंडियन इकोलॉजी की कहानी?
Kolkata Weather: कोहरा हटा, सूरज निकला…क्या कोलकाता का 7-दिन का पूर्वानुमान चौंकाएगा?