Himachal Pradesh Assembly Election 2022: जानें हिमाचल प्रदेश की भटियात विधानसभा क्षेत्र का चुनावी समीकरण

Published : Jul 07, 2022, 10:16 AM ISTUpdated : Oct 19, 2022, 03:13 PM IST
Himachal Pradesh Assembly Election 2022: जानें हिमाचल प्रदेश की भटियात विधानसभा क्षेत्र का चुनावी समीकरण

सार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Assembly Election 2022) में भटियात विधानसभा क्षेत्र बेहद महत्वपूर्ण है। इस सीट को जीतने के लिए कांग्रेस व बीजेपी के बीच जोरदार मुकाबला होने की संभावना है। सभी प्रत्याशी सियासी समीकरण सेट कर रहे हैं। 

शिमला. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Assembly Election 2022) में भटियात विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस व बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का विषय है। भटियात विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आती है। विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान बीजेपी के विक्रम सिंह जरयाल ने कांग्रेस पार्टी के कुलदीप सिंह पठानिया को 6885 वोटों के मार्जिन से हराया था। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के सांसद किशन कपूर जीते हैं और यह सीट कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र में ही आती है। 

2017 में भटियात विधानसभा क्षेत्र का परिणाम
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी प्रत्याशी विक्रम सिंह जरयाली को कुल 54.8 प्रतिशत वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह पठानिया को 41.9 प्रतिशत वोट मिले। इस सीट पर भी तीसरे नंबर पर नोटा का दबदबा रहा। कुल 1.2 फीसदी मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं किया और नोटा पर बटन दबाया। इस सीट पर आधा दर्जन प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त हो गई थी।

भटियात विधानसभा का वोटिंग ट्रेंड
हिमाचल प्रदेश की भटियात विधानसभा सीट पर 2017 में बीजेपी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। वहीं 2012 के निर्वाचन आयोग के आंकड़े बताते हैं कि भटियात विधानसभा में कुल 65,199 वोटर्स थे। 2017 में यह संख्या बढ़कर 70 हजार को पार गई। माना जा रहा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा 75 हजार को पार कर जाएगा। चुनावी रणनितिकार मानते हैं कि 30 हजार वोटों के आसपास पाने वाले प्रत्याशी को जीत मिलती है। 

पिछले 5 चुनावों में किसको मिली जीत
. 2017 विधानसभा चुनाव में बिक्रम सिंह जरयाल को कुल 29119 वोट मिले और जीत दर्ज की।
. 2012 विधानसभा चुनावन में बीजेपी के बिक्रम सिंह जरयाल को 18098 वोट मिले और जीत दर्ज की।
. 2007 में कुलदीप सिंह पठानिया को 16746 वोट मिले और जीत दर्ज की।
. 2002 में कुलदीप सिंह पठानिया को 13948 वोट मिले और जीत दर्ज की।
. 1998 में बीजेपी के किशोरी लाल को 20387 वोट मिले और जीत दर्ज की। 

यह भी पढ़ें

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: जानें हिमाचल प्रदेश की डलहौजी विधानसभा क्षेत्र का सियासी समीकरण
 

 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
Odisha Gang Rape: 15 साल की लड़की से 6 लड़कों ने की दरिंदगी-महीने भर बाद खुला राज-कैसे?