मंडी में बादल फटने के बीच महिला ने दिखाया गजब का साहस, फैमली को बचाने के लिए दांव पर लगा दी जिंदगी

Published : Aug 21, 2022, 08:44 AM IST
मंडी में बादल फटने के बीच महिला ने दिखाया गजब का साहस, फैमली को बचाने के लिए दांव पर लगा दी जिंदगी

सार

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। मंडी जिले में भारी बारिश और बादल फटने से कई लोगों की मौत हो गई है। राज्य में आने वाले दिनों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

मंडी. हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंडी जिले की हालत सबसे ज्यादा खराब है। जिले में सराज के क्योली में बादल फटने के कारण की लोगों की मौत की खबर समाने आई है। लेकिन इसी बीच एक महिला के साहस का भी मामला सामने आया है। दरअसल, बादल फटने के कारण लोगों के घरों में पानी भरने लगा। ऐसे में पुष्पा नाम की एक महिला ने अपने परिवार वालों की जिंदगी बचाने के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगा दी। हालांकि इस दौरान महिला नाले में बह गई।

जिस वक्त हादसा हुआ उस समय घर में उसकी सास और बेटे-बेटी थी। पति और ससुर बाहर थे। अचानक बादल फटने से अफरा-तफरी मच गई जिसके बाद महिला ने अपने परिवार वालों को बचाने के लिए अपनी जान दांव में लगा दी। पुष्पा ने बड़े साहस के साथ अपनी सास और अपने बच्चों को तो घर से बाहर निकाल दिया। लेकिन जब वो दोबारा घर के अंदर गई उसी दौरान घर गिर गया और नाले में आई बाढ़ के साथ बह गया। इस दौरान पुष्पा भी बाढ़ में बह गई। महिला का शव शनिवार शाम को बरामद किया गया।

शुक्रवार से भारी बारिश
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण ज्यादातर इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। शुक्रवार देर रात से हिमाचल में मंडी जिले में हुई भारी बारिश के कारण कई लोगों क मौत हो गई। यहां बादल फटने के बाद हालात गंभीर हो गए हैं।  बारिश के कारण कई सड़कों भूस्खलन के कारण बंद कर दी गई हैं। मंडी के साथ-साथ चंबा जिले में भी जोरदार बारिश हो रही है। 

उफान पर नादियां
 राज्य हो लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी औऱ नाले उफान पर हैं। सड़कों पर पार्क वाहनों पर बड़े-बड़े पत्थर गिर गए हैं जिस कारण से मार्ग भी प्रभावित हुआ है। वहीं, ब्यास नदी का भी डलस्तर बढ़ गया है।

इसे भी पढ़ें-  कहीं पहाड़ से गिर रहे पत्थर तो कहीं टूट गया पुल, 10 तस्वीरों में देखिए हिमाचल का वो दिल दहला देने वाला मंजर 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

गुजरात का GCRI बना देश का कैंसर लाइफलाइन, आंकड़े खुद गवाही दे रहे
पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम