रिश्तों का कत्ल: छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी के सीने पर दागीं गोलियां, पिता की बंदूक बनी वजह

Published : Jun 09, 2021, 06:33 PM IST
रिश्तों का कत्ल: छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी के सीने पर दागीं गोलियां, पिता की बंदूक बनी वजह

सार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाली यह वारदात सामने आई है। जहां एक भाई ने अपने भैया-भैया भाभी पर गोली मार दी। दोनों भाइयों में अक्सर पिता की मौत के बाद उनक बंदूक को लेकर झगड़ा होता था। दोनों उस गन पर अपना हक समझते थे। आखिर वही बंदूक वारदात की वजह बनी।  

धर्मशाला (हिमाचल). गुस्से में इंसान इतना तक भूल जाता है कि वह अपनें रिश्तों का भी कत्ल कर देता है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाली वारदात हिमाचल के कांगड़ा जिल से सामने आई है। जहां एक बंदूक दो भाइयों के बीच काल बन गई और छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी पर गोली दाग दी। इस फायरिंग में भाई की मौत हो गई है, जबकि गंभीर रुप से घायल भाभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देखते ही देखते भैया-भाभी के सीने पर मार दी गोली
दरअसल, हैरान कर देने वाली यह वारदात कांगड़ा जिले के गगल थाने क्षेत्र के केटलू गांव में हुई। जहां मंगलवार देर रात छोटे भाई पवन कुमार ने विवाद करने के बाद  बड़े भाई रूमी कुमार (58) और भाभी पुष्पा देवी के सीने में गोली मार दी। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे दिन सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना गुनाह खुद कबूल कर लिया साथ घटना के पीछे की कहानी बताई।

पिता की बंदूक पर जताते थे हक
मामले की जांच कर रहे थाना के प्रभारी मेहर दीन ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद दोनों भाइयों में अक्सर पिता की बंदूक को लेकर झगड़ा होता था। दोनों उस पर अपना-अपना अधिकार जताते थे। मंगलवार रात को आरोपी पवन कुमार अपने बड़े भाई के घर पहुंचा और इसी को लेकर बहसबाजी हुई। लेकिन बाद आरोपी घर आ गया। वहीं कुछ देर बाद वह दोबार भाई के घर पहुचा और उसी बदूंक को उठाकर दोनों पर फायरिंग कर दी।
 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

Republic Day Alert: नोएडा-अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस मोड में एक्शन
दो गांव, एक पैटर्न: पहले 300, अब मार दिए गए 100 कुत्ते? जांच में चौंकाने वाले संकेत