
मंडी. हिमाचल प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां हुए एक भीषण अग्निकांड में झुलसकर एक महिला और उसको दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।
जिंदा जल गए मां बेटी और एक मासूम बेटा
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा मंडी जिले के छोटा समाहल गांव में बुधवार सुबह हुआ। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण घरेलु सिलेंडर फटना बताया जा रहा है। जहां खाना बना रही एक 30 वर्षीय महिला, एक चार साल की बच्ची और एक 9 माह का मासूम बच्चा इस हादसे के शिकार हो गए।
देखते ही देखते ही लग गई भीषण आग
घटना की जानकारी मिलते ही मौक पर पुलिस चुकी है, वह मामले की बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि अभी तक आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं लग पाया है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि आग ने देखते ही देखते भीषण रुप धारण कर लिया। जिसमें मां और दो बच्चे जिंदा जल गए।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.