ये हैं कश्मीर के असली खलनायक, पति को हुई उम्रकैद तो पत्नी पाकिस्तान से यूं कर रही मिनन्नें, कभी उगलती थी जहर

Published : May 25, 2022, 06:29 PM IST
ये हैं कश्मीर के असली खलनायक, पति को हुई उम्रकैद तो पत्नी पाकिस्तान से यूं कर रही मिनन्नें, कभी उगलती थी जहर

सार

कश्मीर में यासीन के संगठन JKLF ने ही आतंकवाद रूपी पौधा लगाया। इस संगठन को पाकिस्तान से खूब समर्थन मिला। यासीन मलिक पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून यानी UAPA के तहत आतंकी गतिविधि, टेरर फंडिंग, आतंकी गतिविधि की साजिश और आतंकी संगठन का सदस्य होने समेत आपराधिक साजिश और राजद्रोह के तहत केस दर्ज किए गए थे।  

नई दिल्ली :  टेरर फंडिंग के केस में कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक (Yasin Malik) की NIA कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुना दी है। जम्मू-कश्मीर में दहशत फैलाने वाले प्रतिबंधित संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख की सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि मलिक ने 'आजादी' के नाम जम्मू कश्मीर में आतंक फैलाया। उसने आतंकवादी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के मकसद के लिए धन जुटाने का प्रयास किया और विश्व के कई देशों में एक नेटवर्क बनाया। उसकी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक (Mushaal Hussein Mullick) पति को सजा मिलने के बाद वह एग्रेसिव हो गई है। वह पति का समर्थन कर रही है। सजा के ऐलान के साथ ही पाकिस्तान (Pakistan) में प्रदर्शन होने लगा है। इधर, मलिक के समर्थकों ने श्रीनगर के मैसुमा में जमकर पथराव किया है।

टेरर फंडिंग की सजा
NIA ने अलगाववादी नेता यासीन मलिक के खिलाफ 2017 में टेरर फंडिंग का केस दर्ज किया था। उस पर कश्मीर में आतंकवाद बढ़ाने का आरोप लगा था। 19 मई 2022 को उसे NIA  कोर्ट का दोषी पाया। बुधवार को सजा का ऐलान हुआ। यासीन मलिक तिहाड़ जेल की हवा खा रहा है। मलिक पर 1990 में एयरफोर्स के चार जवानों की हत्या का भी आरोप है। इस जुर्म को उसने कबूल भी किया था। 

पति की रिहाई की मिन्नतें
पति को उम्रकैद की सजा से पहले मुशान ने भारत सरकार से उसकी रिहाई की मांग की है। उसकी सजा के खिलाफ पाकिस्तान में प्रदर्शन हो रहा है। मुशाल हुसैन इससे पहले सोशल मीडिया पर कश्मीर को लेकर लगातार पोस्ट करती रहती है। यासीन मलिक को लेकर भी उसने कई पोस्ट भारत विरोधी किए हैं। अपने पोस्ट में मुशाल पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान समेत दूसरे नेताओं का भी सपोर्ट किया है।

भारत के खिलाफ उगलती है आग
यासीन मलिक और मुशाल मलिक का निकाह साल 2009 में हुआ था। उनके निकाह सेरेमनी का लाइव टेलीकास्ट हुआ था। पति के साथ वह भारत के खिलाफ आग उगलती रहती है। उसके पोस्ट हमेशा भारत विरोधी ही होते हैं। टेरर फंडिंग के मामले में यासीन 2017 के बाद से ही जेल में है। मुशाल यासीन मलिक को बेगुनाह बताती रही हैं। वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिव नजर आती  है। यासीन की गैर-मौजूदगी में उसका काम मुशाल ही देखती है। वह खुद को अलगाववादी नेता बताती है। कई मौकों पर भारत के खिलाफ जगह उगलती है और पाकिस्तान की वकालत करती है।

कश्मीरी लड़कियों की फोटो पोस्ट करती है मुशाल
यासीन की पत्नी भी भारत विरोध अभियान में लिप्त रहती है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वह कश्मीरी लड़कियों के ऐसी फोटो पोस्ट करती है, जिससे लगे कि भारत में मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है। मुस्लिम महिलाओं पर जुर्म ढाए जाते हैं। ट्विटर अकाउंट पर 80 हजार से ज्यादा लोग उसे फॉलो करते हैं। जिसमें ज्यादातर पाकिस्तानी हैं। अपने ट्विटर अकाउंट पर उसने लिखा हैकि उसे यासीन मलिक की पत्नी होने पर गर्व है। साल 2019 में मुशाला ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर एक कविता के जरिए बताया था कि हिंदुस्तान कश्मीर के मुसलमानों पर अत्याचार कर रहा है। पिछले साल भी उसने पाकिस्तान सरकार से भारत के साथ सभी तरह के राजनयिक संबंधों को खत्म करने का आह्वान किया था। उसने कहा था कि कश्मीर के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तान शिमला समझौते को भंग कर देना चाहिए।
 
इसे भी पढ़ें-यासीन मलिक...वो नाम जिसने जम्मू-कश्मीर में दहशत फैलाई, जानिए पूरी कुंडली, जिसकी बीवी भी है खलनायक

इसे भी पढ़ें-कौन है यासीन मलिक की बीवी, पाकिस्तान में रहकर भारत के खिलाफ करती है साजिश, जानिए पूरी कुंडली


 

PREV

Recommended Stories

कौन हैं गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' का मालिक, यह क्लब किस लिए फेमस
Goa Night Club : चश्मदीद ने बताया कैसे डांस फ्लोर पर बिछीं लाशें, सिर्फ चीख रहे थे लोग