राहुल-प्रियंका से लेकर खड़गे-अखिलेश और गहलोत तक, जानिए PM मोदी की मां के लिए किसने क्या लिखा...

Published : Dec 28, 2022, 06:07 PM ISTUpdated : Dec 28, 2022, 06:44 PM IST
राहुल-प्रियंका से लेकर खड़गे-अखिलेश और गहलोत तक, जानिए PM मोदी की मां के लिए किसने क्या लिखा...

सार

पीएम मोदी की मां हीराबेन के जल्दी ठीक होने के लिए देश के तमाम राजनेताओं ने कमाना की है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे और अशोक गहलोत ने ट्वीट कर उनके ठीक होने की दुआ की है।

अहमदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां की तबीयत बिगड़ गई है। वह अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती हैं। हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की देखरेख में जुटी है।  मां को देखने के लिए पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे हैं। वहीं देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने हीराबेन के जल्द ठीक होने की कामना की है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर उनके ठीक होने की दुआ की है।

राहुल गांधी ने लिखा-
पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ने पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। राहुल गांधी ने लिखा-एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

प्रियंका गांधी ने लिखा-
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ. इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी के स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते हैं। आशा है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएँ।

राजस्थान के सीएम गहलोत ने किया ट्वीट 
इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की माताजी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ. मैं ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.'

अखिलेश यादव ने लिखा-
आदरणीय श्रीमती हीराबेन मोदी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।

इजरायल के राजदूत नोर गिलोन ने किया ट्वीट
वहीं भारत में इजरायल के राजदूत नोर गिलोन ने हिंदी में ट्वीट कर कहा, 'मैं पीएम नरेंद्र मोदी की मां श्रीमती हीराबेन मोदी जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

सेंट्रल मिनिस्टर की जल्द ठीक होने की कामना
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र भाई मुंजपारा ने ट्वीट कर कहा, श्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी हीराबा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

Thrissur: लॉज में थी पति की गर्लफ्रेंड, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन...पहुंची नकली पुलिस और फिर गैंगरेप!
TMC Bank Accounts: ममता बनर्जी को झटका! ₹440 करोड़ पर SC से राहत नहीं, अब आगे क्या होगा?