छत पर पतंग उड़ा रहा था यह लड़का, तभी बिजली के तारों पर जा गिरा..जब होश आया, तो ऐसा मिला हाल

यह हैं गुजरात के वडोदरा के रहने वाले दिव्यांग शिवम सोलंकी। जो लोग शारीरिक तौर पर सक्षम होते हैं, वे भी अकसर मुसीबत के वक्त हौसला खो देते हैं, लेकिन शिवम बुलंद हौसलों के एक उदाहरण हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 7, 2020 8:16 AM IST / Updated: Mar 07 2020, 01:47 PM IST

वडोदरा, गुजरात. यह हैं गुजरात के वडोदरा के रहने वाले दिव्यांग शिवम सोलंकी। जो लोग शारीरिक तौर पर सक्षम होते हैं, वे भी अकसर मुसीबत के वक्त हौसला खो देते हैं, लेकिन शिवम बुलंद हौसलों के एक उदाहरण हैं। एक हादसे में अपने दोनों हाथ-पैर खोने के बाद भी शिवम ने खुद को लाचार बनाकर नहीं छोड़ा। बल्कि अपने हौसलों के बूते फिर खड़े हुए और अपने ज्यादातर काम खुद करते हैं। पढ़ाई में भी शिवम एक अच्छे स्टूडेंट माने जाते हैं। 10वीं में ये 81 प्रतिशत अंक लाए थे। इस बार शिवम 12 वीं का एग्जाम दे रहे हैं। शिवम को भरोसा है कि वे 12वीं में अच्छे नंबर लाएंगे।

Latest Videos

वडोदरा के बरानुपरा इलाके में रहने वाले शिवम ने बताया कि जब वे 13 साल के थे, तब छत पर पतंग उड़ा रहे थे। अचानक वे बिजली के तारों पर गिर पड़े। करंट से दोनों हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए थे। उनकी जान बचाने डॉक्टरों को दोनों हाथ-पैर काटने पड़े। हालांकि इस हादसे ने उन्हें मायूस कर दिया था। लेकिन फिर खुद का हौसला बढ़ाया।

शिवम बताते हैं कि उन्होंने कलाइयों के सहारे लिखना शुरू किया। माता-पिता ने बच्चे के हाथ के हिस्से में पट्टी बांधकर उसमें पैन फंसाकर लिखकी की प्रैक्टिस कराई। धीरे-धीरे शिवम की प्रैक्टिस अच्छी हो गई।

Share this article
click me!

Latest Videos

पंचतत्व में विलीन हुए Ratan Tata, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Ratan Tata Passes Away: कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी?
रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर #Shorts
अजीब किस्सा: माता-पिता के होते हुए भी क्यों अनाथालय भेजे गए थे Ratan Tata
Ratan Tata के अंतिम दर्शन में ईशा अंबानी ने ये क्या कर डाला-वीडियो वायरल