पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के 11वें सीएम, दूसरी बार बने हैं विधायक, रविवार को शपथ ग्रहण

Published : Jul 03, 2021, 03:43 PM ISTUpdated : Jul 04, 2021, 08:14 AM IST
पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के 11वें सीएम, दूसरी बार बने हैं विधायक, रविवार को शपथ ग्रहण

सार

 शुक्रवार को इस्तीफा देने वाले तीरथ सिंह रावत ने भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी के नाम का प्रस्ताव रखा था।

देहरादून. उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। शुक्रवार को तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर बतौर पर्वेक्षक शामिल हुए थे। पुष्कर सिंह धामी को पार्टी के विधायकों ने अपना नेता चुन लिया है। वो रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ भी लेंगे। उत्तराखंड में कई दिनों की रानजीतिक उठापठक के बाद भाजपा नेतृत्व ने यह फैसला लिया है।

 

 

 

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा- मेरी पार्टी ने मुझे हमेशा अपनी मां की तरह अपने पंखों के नीचे रखा है। मैं खुद को काफी भाग्यशाली मानता हूं कि पार्टी ने मुझे यह मौका दिया। मैं राज्य के दूरदराज के इलाकों में भी लोगों की सेवा करने का संकल्प लेता हूं। हम बाद में कैबिनेट में बदलाव पर चर्चा करेंगे। 

कौन हैं पुष्कर सिंह धामी
धामी उत्तराखंड युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से दूसरी बार विधायक हैं। भाजपा की विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई है।

पिथौरागढ़ में हुआ जन्म
पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ के टुण्डी गांव में हुआ था। उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध में मास्टर्स किया है। वे 1990 से 1999 तक ABVP में अलग-अलग पदों पर काम कर चुके हैं।

तीरथ सिंह रावत ने दिया था इस्तीफा
त्रिवेन्द्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद भाजपा ने तीरथ सिंह रावत का राज्य का मुख्यमंत्री बनाया था। लेकिन अपने 115 दिन के कार्यकाल में तीरथ सिंह रावत के कई बयानों ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी थी। संवैधानिक संवैधानिक संकट की वजह से उन्होंने  शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था।  

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

दो गांव, एक पैटर्न: पहले 300, अब मार दिए गए 100 कुत्ते? जांच में चौंकाने वाले संकेत
दोस्ती, गुस्सा और कत्ल: गोवा में रूसी नागरिक ने क्यों काटा दो महिलाओं का गला?