यह जाबांज सैनिक सीने पर झेलते रहा गोलियां, लेकिन आतंकियों को भारत में नहीं घुसने दिया

जम्मू-कश्मीर में सीज फायरिंग का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने एक बार फिर गोलबारी की। कुछ आतंकवादी भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन भारतीय सैनिकों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस लड़ाई में दो भारतीय जवान शहीद हो गए।

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2019 11:13 AM IST / Updated: Dec 18 2019, 12:01 AM IST

होशियारपुर, पंजाब. पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में सीज फायरिंग का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। मामला सुंदरबनी और गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा से जुड़ा है। कुछ आतंकवादी यहां से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि भारतीय जवानों ने उनकी इस हरकत पर पानी फेर दिया। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में दो भारतीय जवान शहीद हो गए। इनमें सुखविंदर सिंह और सीजे गणपति शामिल हैं। जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक और तीन घुसपैठिये मारे गए। वहीं चार अन्य सैनिक घायल हो गए। भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह कर दीं।

सुखविंदर सिंह होशियारपुर के फतेहपुर गांव के रहने वाले थे। वे अप्रैल 2017 को 18 जेजे राइफल में भर्ती हुए थे। वे राजौरी बार्डर पर तैनात थे। सुखविंदर की शहादत की खबर से पूरे गांव में दुख का माहौल है। इस गमगीन माहौल के बीच उनके परिजनों को अपने बेटे पर गर्व है।


दूसरे शहीद सीजे गणपति महाराष्ट्र के रहने वाले थे। सैन्य प्रवक्ता ले. कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि सोमवार शाम को बॉर्डर पर हलचल देखी गई थी। वहां से कुछ आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

Share this article
click me!