मां कोमा से बाहर निकली, तो खुशी के मारे एक युवक बाइक से मीलों दूर शक्तिपीठ जा पहुंचा, जानिए फिर क्या हुआ

Published : May 13, 2020, 06:22 PM IST
मां कोमा से बाहर निकली, तो खुशी के मारे एक युवक बाइक से मीलों दूर शक्तिपीठ जा पहुंचा, जानिए फिर क्या हुआ

सार

एक युवक की मां लंबे समय से कोमा में थी। मां जब कोमा से निकली, तो वो मन्नत पूरी करने बाइक चलाकर मीलों दूर स्थित शक्तिपीठ जा पहुंचा। लेकिन वो यह भूल गया कि राज्य में कर्फ्यू लगा हुआ है। उसे मंदिर के पास देखकर पुजारियों ने पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने कहा कि उसे नहीं मालूम था कि लॉकडाउन के चलते मंदिर के कपाट बंद हैं। मामला बुधवार का है।

ऊना, हिमाचल प्रदेश. एक युवक की मां लंबे समय से कोमा में थी। मां जब कोमा से निकली, तो वो मन्नत पूरी करने बाइक चलाकर मीलों दूर स्थित शक्तिपीठ जा पहुंचा। लेकिन वो यह भूल गया कि राज्य में कर्फ्यू लगा हुआ है। उसे मंदिर के पास देखकर पुजारियों ने पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने कहा कि उसे नहीं मालूम था कि लॉकडाउन के चलते मंदिर के कपाट बंद हैं। मामला बुधवार का है।


देवी मां का आभार जताने आया था..
लुधियाना के टैगोर नगर का रहने वाला दिनेश बगैर पास के बाइक से हिमाचल प्रदेश आया था। बगैर मेडिकल चेकअप के वो ऊना स्थित चिंतपूर्णि शक्तिपीठ पहुंचा था। लेकिन मंदिर के कपाट बंद थे। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका। उसने बताया कि उसकी मां कोमा में थी। अब वो ठीक है। उसने मन्नत मांगी थी कि मां ठीक हो जाएगी, तो वो देवी मां के दरबार में मत्था टेकने आएगा।

सुरक्षाकर्मियों ने इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी को दी। पुजारी ने पुलिस का सूचित किया। पुलिस ने युवक का गिरफ्तार कर लिया। युवक ने बताया कि वो सुबह 11.30 बजे लुधियाना से चला था। इस दौरान रास्ते में किसी भी पुलिसवाले ने उससे पूछताछ नहीं की। पुलिस जांच अधिकारी विचित्र सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया है।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

CCTV में कैद 40 सेकंड का मर्डर: शादी से 2 हफ्ते पहले यूथ कांग्रेस नेता की हत्या, खौफनाक खुलासा
NARIT AI Tool Launch: गुजरात पुलिस का बड़ा कदम, NDPS मामलों में AI से जांच और सजा होगी मजबूत