
देहरादून : पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) उत्तराखंड (Uttarakhand) के 12वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। सीएम धामी के अलावा धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, सौरव बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन राम दास और सतपाल महाराज ने मंत्री पद की शपथ ली। देहरादून (Dehradun) के परेड ग्राउंड में हुए शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं।
कई राज्यों के मुख्यमंत्री बने गवाह
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan), हरियाणा के चीफ मिनिस्टर मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री इस समारोह का हिस्सा बने हैं।
साधु-संत भी आशीर्वाद देने पहुंचे
इस शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में साधु-संत भी आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राजतिलक में भगवा रंग खास रूप से नजर आ रहा है। संतों के लिए साल 2017 के शपथ ग्रहण समारोह की तरह ही अलग से मंच बना है। वहीं शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्यमंत्री और पार्टी के पदाधिकारी सुबह साढ़े सात बजे मंदिर और गुरुद्वारे पहुंचकर पूजा और अरदास की।
चुनाव हारकर भी जीते धामी
बता दें कि पुष्कर सिंह धामी इस बार अपना चुनाव हार गए हैं लेकिन भाजपा हाईकमान ने उन पर भरोसा जताया है। धामी साल 2012 में पहली बार खटीमा सीट से विधायक बने। उन्होंने तब कांग्रेस के देवेंद्र चंद को करीब पांच हजार वोटों से हराया था। 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में धामी ने खटीमा से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने कांग्रेस (Congress) के भुवन चंद्र कापड़ी को तीन हजार से कम अंतर से हराया और राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बने। इस बार के चुनाव में कापड़ी ने उन्हें छह हजार वोटों से शिकस्त दी। हालांकि भाजपा (BJP) ने सीएम धामी के ही नेतृत्व में लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचा।
इसे भी पढ़ें-पुष्कर सिंह धामी की पत्नी से मिलिए, पति को दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर क्या बोलीं, चुनाव हारने की वजह भी बताई
इसे भी पढ़ें-मां के लाडले हैं पुष्कर सिंह धामी, पत्नी भी हर कदम पर देती हैं साथ, जानिए कैसी है उत्तराखंड के सीएम की फैमिली
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.