इस दिन तय होगा मुख्यमंत्री का नाम, जानिए किसके हाथ जाएगी उत्तराखंड की कमान, रेस में सबसे आगे इन नेताओं के नाम

Published : Mar 14, 2022, 12:24 PM ISTUpdated : Mar 14, 2022, 12:25 PM IST
इस दिन तय होगा मुख्यमंत्री का नाम, जानिए किसके हाथ जाएगी उत्तराखंड की कमान, रेस में सबसे आगे इन नेताओं के नाम

सार

जानकारी मिल रही है कि पार्टी हाईकमान के कई नेता भी पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में है। उनका मानना है कि धामी के हाथों में ही सत्ता की कमान जानी चाहिए। इधर पुष्कर सिंह धामी ने भी इशारों-इशारों में अपनी दावेदारी ठोंक दी है। उन्होंने चुनाव में अपनी हार का कारण बताते हुए कहा कि मैं अपनी सीट पर अपने क्षेत्र में कम जा पाया, कम समय दे पाया।

देहरादून : उत्तराखंड ने लगातार दूसरी बार सत्ता की कमान भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सौंप दी है। लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी पार्टी अभी तक यह फैसला नहीं कर सकी है कि वहां का मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए? खटीमा से अपनी खुद की सीट गंवाने वाले पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के हाथों की बागडोर सौंपी जाए या फिर किसी नए चेहरे पर दांव लगाए पार्टी इसको लेकर मंथन कर रही है। बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Chunav 2022) में बीजेपी ने 70 में से 47 सीटें जीती हैं, लेकिन सीएम फेस पर सस्पेंस बरकरार है। जिस पर देहरादून से दिल्ली तक चर्चाओं का दौर जारी है।

इस दिन तय होगा नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होली (Holi 2022) के बाद बीजेपी सीएम के नाम पर मुहर लगा देगी। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल को पर्यवेक्षक बनाया है। दोनों दिग्गज नेता 19 मार्च को देहरादून (Dehradun) आएंगे। होली के अगले दिन उत्तराखंड में विधायक दल की बैठक हो सकती है, जिसमें मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होगा। चुनाव हारने के बाद भी पुष्कर सिंह धामी इस रेस में बने हुए हैं। कई विधायक उनके लिए अपनी सीट खाली करने की पेशकश भी कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें-पुष्कर सिंह धामी या कोई और..जानिए कौन बनेगा उत्तराखंड का मुख्यमंत्री, देहरादून से दिल्ली तक इन नामों की चर्चा

धामी ने पेश की दावेदारी

वहीं, जानकारी मिल रही है कि पार्टी हाईकमान के कई नेता भी पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में है। उनका मानना है कि धामी के हाथों में ही सत्ता की कमान जानी चाहिए। इधर पुष्कर सिंह धामी ने भी इशारों-इशारों में अपनी दावेदारी ठोंक दी है। उन्होंने चुनाव में अपनी हार का कारण बताते हुए कहा कि मैं अपनी सीट पर अपने क्षेत्र में कम जा पाया कम समय दे पाया। मुझे सरकार लाने की जिम्मेदारी दी गई थी, मैंने कभी किसी पद की मांग नहीं की, मुझे जो जिम्मेदारी दी गई थी उसे मैंने पूरा करके दिया है। इसको उनकी दावेदारी पेश करने के रुप में देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-उत्तराखंड की 10 बड़ी सीटों का रिजल्ट : सीएम पुष्कर धामी खटीमा से हारे, हरीश रावत भी नहीं बचा पाए अपनी सीट

रेस में ये नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्कर सिंह धामी के अलावा मुख्यमंत्री पद की दौड़ में धन सिंह रावत (Dhan Singh Rawat), कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) का नाम सबसे आगे है। इसके अलावा मसूरी से विधायक गणेश जोशी (Ganesh Joshi) भी दावेदारी ठोंक रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि पार्टी बाहर से भी मुख्यमंत्री ला सकती है। अगर इस फैसले पर आगे बढ़ा जाता है तो सबसे आगे नाम आता है पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhariyal Nishank) का। उनके अलावा राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी (Anil Baluni) और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट (Ajay Bhatt) भी पार्टी के पसंद हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-खटीमा सीट इलेक्शन रिजल्ट 2022: CM पुष्कर सिंह धामी की करारी हार, कांग्रेसी भुवन चंद्र ने 6,579 वोटों से हराया

इसे भी पढ़ें-उत्तराखंड विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 के ये हैं 70 विनर, जानें कौन है किस पार्टी से

PREV

Recommended Stories

सरदार पटेल 150वीं जयंती: 150 किमी पदयात्रा में देशभर से युवाओं की भागीदारी, एकता और आत्मनिर्भर भारत का संदेश
Birch Goa Fire: अरपोरा नाइटक्लब में भयानक आग, 23 लोगों की मौत-आखिर हुआ क्या था?