
चंडीगढ़: हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। राज्य की सभी सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। इस वक्त मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार सत्ता में काबिज है। जबकि मुखी विपक्षी के रूप में कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल हैं। राज्य में इन तीनों पार्टियों के बीच मुक़ाबला बताया जा रहा है। हालांकि जेजेपी ने भी अपने कैम्पेन के जरिए मुक़ाबले को चतुष्कोणीय बनाने की कोशिश में है।
बड़ी पार्टियों के अलावा कई सीटों पर बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी और बहुत सारे निर्दल भी चुनाव लड़ रहे हैं। अकाली दल ने इस बार राज्य में इंडियन नेशनल लोकदल के साथ गठबंधन किया है। राज्य में भाजपा और कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
दोनों पार्टियों समेत इनेलो और जेजेपी के कई दिग्गज चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आइए आपको हरियाणा की 20 हाइप्रोफ़ाइल सीटों के बारे में बता रहे हैं जहां नेताओं के साथ कई सेलिब्रिटी भी विधायक बनने की कोशिश में हैं।
ये हैं हरियाणा की 20 हाईप्रोफाइल सीटें
1. करनाल ---------- मनोहर लाल खट्टर,
2. गढ़ी सांपला किलोई----भूपेंद्र सिंह हुड्डा,
3 ऐलनाबाद ------- अभय चौटाला
4. उचाना कलां--------------दुष्यंत चौटाला
5. अंबाला कैंट-------- अनिल विज
6. दादरी ---------- बबिता फोगाट
7. बरौदा ------------ योगेश्वर दत्त
8 कैथल -------------- रणदीप सिंह सुरेजवाला
9. बाढ़डा ------ नैना चोटाला
10. आदमपुर---------- कुलदीप बिश्नोई
11.डबवाली ------ आदित्य चौटाला बनाम सरबजीत सिंह
12. बादशाहपुर -------- मनीष यादव बनाम कमलवीर यादव
13 तोशाम-------------- किरण चौधरी बनाम शशिरंजन परमार
14. नारनौंद----------- कैप्टन अभिमन्यु बनाम बलजीत सिहाग
15. बादली ---------------ओम प्रकाश धनखड़ बनाम कुलदीप वत्स
16. रेवाड़ी ---- चिरंजीव राव बनाम सुनील यादव
17. महेंद्रगढ़ ------- राम विलास शर्मा बनाम राव दान सिंह
18 टोहना ------- सुभाष बराला बनाम परमवीर सिंह
19. नूंह ---------------चौधरी आफताब अहमद बनाम जाकिर हुसैन
20 पंचकुला -------चंद्रमोहन शर्मा बनाम ज्ञान चंद गुप्ता
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.