
नई दिल्ली। ओडिशा के बालासोर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला से तांत्रिक ने 79 दिन तक रेप किया। यह शर्मनाक वाकया महिला के ढाई साल के बेटे के सामने होता रहा। दावा किया जा रहा है यह सब महिला के ससुराल वालों की मर्जी से हो रहा था। महिला का दावा है कि रेप से पहले कई बार उसे नशीली चीज खाने को दी जाती थी और तांत्रिक नशे में ही उससे रेप करता था।
पुलिस ने शनिवार को बताया, यह सब इसलिए हुआ, क्योंकि बहू और ससुराल वालों के बीच कलह होती रहती थी और विवाद ज्यादा न बढ़े इसके लिए तांत्रिक का सहारा लिया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने यह सब करने से मना कर दिया तो किसी चीज में मिलाकर उसे नशीला पदार्थ दिया गया। नशे से जब वह बाहर आई तो कमरे में ढाई साल के बेटे के साथ बंद पाया। उस कमरे में तांत्रिक पहले से मौजूद था।
महिला और उसके बेटे को पुलिस ने मुक्त करा लिया
पीड़ित महिला ने कहा कि उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी। ससुराल वाले दहेज के लिए तभी से परेशान कर रहे थे। अक्सर मारपीट होती है और मानसिक प्रताड़ना दी जाती। पति और ससुराल वाले हमेशा उससे झगड़ते रहते। छोटी-छोटी बात पर कलह करते, जिसके बाद तांत्रिक का सहारा लिया गया और मुझे उसके साथ सोने के लिए मजबूर किया गया। यह सब 79 दिन तक चला। बहरहाल, पुलिस ने महिला और उसके बेटे को मुक्त करा लिया है। मगर गिरफ्तारी से बचने के लिए तांत्रिक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
नशीला पदार्थ खिलाकर कमरे को बंद कर दिया जाता
महिला ने बताया कि ससुराल वाले झगड़े और कलह को अपशकुन मानते थे। इसे दूर करने के लिए उन्होंने तांत्रिक पर भरोसा जताया और मुझे उसके साथ रहने को कहा। उन्हें लगता था कि तांत्रिक ही इस मामले को सुलझा सकता है। जब मैंने इनकार कर दिया तो जबरदस्ती रखा गया और इनकार करने पर नशीला पदार्थ दिया जाता। बीते 28 अप्रैल को तांत्रिक अपना मोबाइल कमरे में भूलकर कहीं चला गया, तब मैंने अपने पिता को फोन किया और उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद पिता ने पुलिस को सूचना दी और पुलि ने अपनी जांच में मामला सही मिलने के बाद कार्रवाई की। महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ भी केस दर्ज कराया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दादी ने पोती को पिलाई व्हिस्की, थोड़ी देर बाद हुआ कुछ ऐसा कि बाेली- मैंने सब बर्बाद कर दिया
रूसी पर्यटक ने प्राचीन मंदिर में खिंचवाई न्यूड फोटो, इंडोनेशियाई सरकार ने सुनाई यह सख्त सजा
आसमान में दिखा स्पेस जेलीफिश, इंटरनेट पर हो रहा वायरल, स्पेस एक्स ने बताया क्यों सामने आया ऐसा नजारा
19 साल की लड़की के वीडियो को टिकटॉक ने बताया बेहद कामुक, सोशल मीडिया पर घटा दी रीच
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.