श्री सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई
कहां है: प्रभादेवी, मुंबई, महाराष्ट्र
मुंबई का श्री सिद्धिविनायक मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध गणेश मंदिरों में गिना जाता है। मंदिर की स्थापना 1801 में हुई थी। यहां गणेश जी की मूर्ति की सूंड दाईं तरफ मुड़ी हुई है, जिसे मंदिर की खास पहचान माना जाता है। नौकरी, कारोबार, शादी और दूसरे शुभ कामों से पहले बड़ी संख्या में भक्त यहां दर्शन करने पहुंचते हैं।