- Home
- Photo Galleries
- News
- Hari-Har Milan Ujjain: 10 तस्वीरों में देखें हरि-हर मिलन का नजारा, उज्जैन में निभाई गई अनोखी परंपरा
Hari-Har Milan Ujjain: 10 तस्वीरों में देखें हरि-हर मिलन का नजारा, उज्जैन में निभाई गई अनोखी परंपरा
Hari-Har Milan Ujjain : 22 नवंबर, रविवार की रात मध्य प्रदेश के उज्जैन में अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां रात को बाबा महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर शाही ठाठ-बाट से गोपाल मंदिर पहुंचे। यहां भगवान द्वारकाधीश और बाबा महाकाल का हरि-हर मिलन हुआ।

22 नवंबर, रविवार की रात उज्जैन में हरि-हर मिलन की प्राचीन परंपरा निभाई गई।

इस परंपरा के अंतर्गत बाबा महाकाल गोपाल मंदिर जाकर सृष्टि का भार गोपालजी को सौंपते हैं।
इस दौरान बाबा महाकाल की ओर से गोपालजी को बिल्व पत्र की माला पहनाई जाती है।
वहीं गोपालजी की ओर से बाबा महाकाल को तुलसी की माला अर्पित की जाती है।
साल में सिर्फ एक बार ही हरि-हर मिलन के लिए बाबा महाकाल रात में मंदिर से बाहर आते हैं।
कहते हैं कि इस दौरान बाबा महाकाल सृष्टि का भार गोपालजी को सौंपकर अपना दायित्व निभाते हैं।
संभवतया पूरे भारत में सिर्फ उज्जैन में ही हरि-हर मिलन की ये अनोखी परंपरा निभाई जाती है।
इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारों से बाबा महाकाल और गोपालजी की पूजा की जाती है।
यह परंपरा शैव और वैष्णव संप्रदाय के आपसी समन्वय और सौहार्द का प्रतीक मानी जाती है।
हरि-हर मिलन के इस अद्भुत दृश्य को हजारों भक्तों ने देखा और स्वयं को धन्य महसूस किया।