सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार 18 जुलाई की सुबह भूख हड़ताल से जबरन उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके फूट-फूटकर रोए। इस दौरान उनके साथी उन्हें सांत्वना देते नजर आए।
1/10
सोनम वांगचुक को धरना स्थल से जबरिया उठाकर ले जाने के बाद अभिजीत दिपके के आंसू छलक उठे।
2/10
अभिजीत दिपके ने रोते हुए कहा, पुलिस ने सोनम सर को गालियां दीं और जबरन घसीटते हुए अस्पताल ले गई।
3/10
अभिजीत दिपके ने कहा, अब ये आंदोलन पहले से भी ज्यादा बड़ा होगा। हम जंतर-मंतर छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले।
4/10
अभिजीत दिपके के मुताबिक, अभी हम धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन अब नरेन्द्र मोदी का इस्तीफा चाहिए।
5/10
मंच पर मौजूद लोग अभिजीत दिपके को सांत्वना देते रहे, लेकिन उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
6/10
मंच पर पहुंचे योगेंद्र यादव ने कहा, सरकार को वांगचुक से खतरा है, इसीलिए ऐसा कर रही है। अब ये आंदोलन और बड़ा होगा।
7/10
वहीं, सोनम वांगचुक की हेल्थ अपडेट को लेकर अस्पताल ने कहा कि उन्हें सुबह 7:40 बजे जरूरी मेडिकल चेकअप के लिए यहां लाया गया।
8/10
सोनम वांगचुक अभिजीत दिपके के साथ मिलकर पेपर लीक मामले की जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं।
9/10
कॉकरोच जनता पार्टी के मीडिया कोऑर्डिनेटर ने कहा कि सोनम वांगचुक को यहां से जबरदस्ती ले गए।
10/10
सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों में भूख हड़ताल कर रहे हैं। CJP ने 20 जुलाई को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.