एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI2379 मंगलवार को टर्बुलेंस में फंस गई। आलम यह था कि फ्लाइट हिलने लगी और अचानक नीचे आने लगी। बड़ा हादसा होते होते बच गया। हालांकि, पायलट बैठे की यात्री घायल हो गए।
1/5
यात्रियों ने कभी सोचा नहीं कि वह जिस एयर इंडिया फ्लाइट में सफर कर रहे हैं, उसके लैंड होने से पहले वह एंबुलैंस में बैठकर हॉस्पिटल जाना पड़ेगा। हादसे की वजह से कई यात्री बुरी तरह घबराए हुए हैं।
2/5
फ्लाइट के टर्बुलेंस होने से करीब एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें दिल्ली के वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी मेडिकल जांच चल रही है।
3/5
अस्पताल पशासन की तरफ से जारी हुए एक बयान में कहा, "शुरुआती इलाज के बाद, मरीज़ों को ज़रूरी रेडियोलॉजिकल जांच के लिए भेजा गया। इसमें CT स्कैन, MRI और एक्स-रे शामिल हैं। इसके बाद उन्हें आगे की निगरानी और इलाज के लिए कमरों में शिफ्ट किया जा रहा है।"
4/5
फोर्टिस की मेडिकल टीमें हर मरीज़ की जांच कर रही हैं। सभी जांच और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की राय के बाद ही चोटों की सही जानकारी और इलाज का तरीका साफ हो पाएगा। वहीं अस्पताल में एयर इंडिया की एक कोऑर्डिनेशन टीम भी मौजूद है।
5/5
बता दें कि यह घटना उस वक्त हुआ जब थाईलैंड के फुकेत से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक टर्बुलेंस हुआ। इस वजह से फ्लाइट की ऊंचाई में भी कुछ देर के लिए बदलाव आया था।विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया था और सभी यात्री और क्रू मेंबर बाहर आ गए थे।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.