बिहार की राजधानी पटना में SIR और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग लेकर मंगलवार को छात्रों विरोझ- प्रदर्शन किया। इस दौरान लोकभवन मार्च के लिए गांधी मैदान से निकला। वहीं पुलिस ने रोका तो प्रदर्शनकारियों बैरिकेडिंग तोड़ दी।
1/10
इस तस्वीर में देखिए पटना पुलिस एक छात्र को सड़क से घसीटते हुए ले जा रही है।
2/10
इस तस्वीर में देखिए छात्रोंs ने हाथ में पोस्टर पकड़ रखे हैं। किसी की तख्ती पर लिखा-वोट चोर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, तो किसी ने लिखा- SIR के बाद बिहार चुनाव भी रद्द करो..तो किसी ने लिखा-'तोहर कुर्सी उड़ा देब प्रोटेस्ट से।' वहीं, एक पोस्टर पर लिखा- ‘समोसा जाएगा तेल में, ज्ञानू को भेजो जेल में।’
3/10
छात्रों के विरोध की यह तस्वीर पटना के गांधी मैदान की है। जहां उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।
4/10
इस तस्वीर में देखिए पटना पुलिस एक छात्र को पकड़ती हुई नजर आ रही है।
5/10
छात्रों ने जेपी गोलंबर के पास लगे बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और वह यहां से सीधे डाकबंगला की तरफ निकल गए।
6/10
तस्वीर में देखिए छात्र और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने जहां छात्रों को रोकने के लि बैरिकेडिंग लगाई गई थी, छात्रों ने उसको ही तोड़ दिया। गए।
7/10
बता दें कि पटना पुलिस ने जहां छात्रों को रोकने के लिए डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाई थी, छात्र उसी बैरिकेडिंग को ही लेकर भाग गए।
8/10
बता दें कि विरोध के दौरान पटना पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में भी लिया।
9/10
इस विरोध-प्रदर्शन के बीच पटना पुलिस के काफी समझाने के बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया।
10/10
इस तस्वीर में देखिए एक छात्र विरोध करने के लिए हेलमेट लगाए नजर आ रहा है। ताकि पुलिस के डंडे उसके सिर पर नहीं लगें।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.