प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भगवान कृष्ण और हनुमानजी बने कलाकारों के साथ अखिलेश यादव ने तस्वीरें भी खिंचाईं। उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, इस सरकार में पिछले 10 सालों में 26,386 स्कूल बंद हुए हैं। अखिलेश यादव ने दावा किया कि सबसे ज्यादा 758 प्राइमरी स्कूल लखीमपुर खीरी में बंद हुए।