अलवर में बचपन के 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, 5 फोटोज में देखिए कैसे एक साथ थम गईं सांसे

Published : Sep 13, 2026, 04:15 PM IST

अलवर में हुए दिल दहला देने वाला कार और बाइक एक्सीडेंट में बचपन के 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि तीनों टक्कर के बाद 10 मिनट भी जिंदा नहीं रह सके। बताया जाता है कि तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक सवार 3 दोस्तों को रौंदा है।

1/4

दरअसल, यह भीषण हादसा शनिवार देर रात अलवर जिले के अरावली विहार थाना इलाके में काली मोरी स्थित मोती नगर में हुआ। बताया जाता है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक और कार नाले की 5 फीट ऊंची दीवार से टकराई, जिससे दीवार टूट गई। वहीं एक युवक उछलकर नाले में गिर गया।

2/4

अरावली विहार पुलिस ने तीनों दोस्तों की पहचान जितेंद्र सिंह उर्फ छोटू (22) युवराज उर्फ युवी (21 हिमांशु (22) के रूप में की है। तीनों का परिवार बुरी तरह बिलख रहा है।

3/4

वहीं तीनों मृतकों के परिवार का आरोप है कि यह हादसा नहीं हत्या है। किसी ने जान बूझकर यह एक्सीडेंट किया है ताकि उनको मार सकें। इसके लिए वह सड़क पर धरना भी दे रहे हैं।

4/4

इत तस्वीर में देखिए मृतक जितेंद्र सिंह की बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। वह सड़क पर बैठकर बिलखते हुए धरना दे रही है। उसकी मांग है कि आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई जाए।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.