जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सोमवार 13 जुलाई को एक सड़क हादसा हो गया। अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को ले जा रही दो JKRTC बसें और एक कार की जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
1/8
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। CRPF, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें भी राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं।
2/8
सभी एजेंसियों ने मिलकर तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाया ताकि एक्सीडेंट में घायल हुए यात्रियों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
3/8
बचाव अभियान के दौरान घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार शुरू किया गया।
4/8
हादसे के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में राहत और बचाव कार्य जारी रखा।
5/8
अधिकारियों द्वारा स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
6/8
घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भी संबंधित एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।
7/8
एक्सीडेंट के बाद बस की सीटों पर बिखरे कांच के टुकड़े।
8/8
बता दें कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर JKRTC की दो बसों में आमने-सामने टक्कर हुईं। वहीं एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.