कश्मीर: अनंतनाग में बादल फटने से मची तबाही, 6 PHOTO में देखें खौफनाक मंजर

Published : Jul 12, 2026, 02:13 PM IST

कश्मीर के अनंतनाग जिले में बादल फटने से भारी तबाही मची है। हर तरफ मलबा के ढेर लग गए हैं और पानी ही पानी नजर आ रहा है। स्थानीय प्रशासन के साथ SDRF और NDRF की टीमें राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं।  

1/6

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में नल्ला अवूरा इलाके में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है। जगह-जगह मलबे के ढेर लग गए हैं।

2/6

रविवार को अनंतनाग के चित्तरगुल इलाके में नाला छोटीहॉल में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद मलबे के बीच खड़ा एक स्थानीय निवासी। 

3/6

अनंतनाग जिले के चिट्टरगुल इलाके में नाला छोटीहॉल में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे रास्ता बंद हो गया।

4/6

अनंतनाग के चिट्टरगुल में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद स्थानीय निवासियों ने फसल और बागों के नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है।

5/6

बादल फटने के बाद अनंतनाग के चिट्टरगुल में मची तबाही को निहारता एक स्थानीय निवासी। 

6/6

अनंतनाग जिले के चिट्टरगुल इलाके में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से जगह-जगह भारी मलबा जमा हो गया। 

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.