राहुल गांधी-प्रियंका वाड्रा प्रोटेस्ट की 8 तस्वीरें: अंकिता भंडारी के पेरेंट्स संग जमीन पर बैठे दिखे राहुल-प्रियंका

Published : Oct 14, 2026, 10:15 PM IST

14 अक्टूबर को दिल्ली के इंडिया गेट पर राहुल गांधी-प्रियंका वाड्रा ने 2022 के अंकिता भंडारी केस में उनके माता-पिता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़िता के परिवार के साथ एकजुटता दिखाई। देखें प्रोटेस्ट की तस्वीरें..

1/8

अंकिता भंडारी के माता-पिता बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने का विरोध कर रहे थे।

2/8

इस विरोध-प्रदर्शन में प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी भी शामिल हुए।

3/8

अंकिता भंडारी केस से जुड़े इस विरोध प्रदर्शन में सोशल एक्टिविस्ट योगिता भयाना भी मौजूद रहीं।

4/8

राहुल गांधी-प्रियंका वाड्रा समेत अन्य लोगों ने 2022 के अंकिता भंडारी मर्डर केस में बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम के कथित तौर पर शामिल होने के बावजूद उन्हें सिक्किम का गवर्नर बनाए जाने का विरोध किया।

5/8

विरोध-प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी काफी थके-थके नजर आए।

6/8

इस दौरान राहुल गांधी काफी माथे पर तो कभी चेहरे पर हाथ रखे दिखे।

7/8

सितंबर 2022 में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में 19 साल की अंकिता भंडारी की ऋषिकेश के पास गंगा-भोगपुर स्थित 'वनंतरा रिज़ॉर्ट' में हत्या कर दी गई थी। इस रिजॉर्ट का मालिक मुख्य आरोपी पुलकित आर्य था। अंकिता इसी रिज़ॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थीं।

8/8

अंकिता पर रिजॉर्ट में आने वाले मेहमानों के लिए गलत काम करने का दबाव बनाया गया, जब उसने मना किया तो 18 सितंबर 2022 को उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को चिल्ला नहर में फेंक दिया था।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.