Anushka Sharma Home PICS: विराट-अनुष्का के घर में हैं 600 पौधे, नेचर लवर हैं एक्ट्रेस

Published : Sep 30, 2026, 01:17 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ और लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, वह अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखती हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने प्लांट लव के बारे में लोगों को बताया है।

1/7

अनुष्का शर्मा नेचर से काफी जुड़ाव रखती हैं और इसकी झलक उनके घर में भी देखने को मिलती है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके घर में 10-20 नहीं, बल्कि करीब 600 पेड़-पौधे हैं। वह इन पौधों के साथ समय बिताना पसंद करती हैं।

2/7

600 पेड़-पौधे होने की वजह से अनुष्का के घर में हर तरफ हरियाली नजर आती है। उनके लिए ये पौधे सिर्फ सजावट का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि घर को खूबसूरत और नेचुरल लुक देने का काम भी करते हैं।

3/7

अनुष्का का मानना है कि घर में ज्यादा पौधे होने से स्पेस फ्रेश और शांत महसूस होता है। इसके साथ ही घर में नेचर का एक खास टच भी देखने को मिलता है।

4/7

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई के अलावा अलीबाग में अपने फार्महाउस और गुरुग्राम स्थित घर से भी जुड़े रहते हैं। इसके अलावा, लंदन में भी उनका एक आलीशान घर है। अनुष्का की लाइफस्टाइल को देखकर यह जरूर लगता है कि उन्हें महंगी और एक्सपेंसिव चीजें पसंद होंगी, लेकिन उनके घरों में नेचुरल और फ्रेश माहौल को भी खास जगह मिलती है।

5/7

पौधे अनुष्का के घर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं और पूरे स्पेस को एक खास नेचुरल फील देते हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस अपने घर में अलग-अलग तरह के पेड़-पौधे रखना पसंद करती हैं।

6/7

इतना ही नहीं, अनुष्का के मायके में भी ग्रीनरी का खास ध्यान रखा जाता है। उनके परिवार के फार्म पर नेचुरल और ऑर्गेनिक सब्जियां उगाई जाती हैं। अनुष्का कई बार वहां की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं।

7/7

गार्डनिंग की बात करें तो अनुष्का खुद भी पौधों के साथ समय बिताना पसंद करती हैं। पौधों की देखभाल से लेकर उनकी कटिंग और दूसरी छोटी-छोटी चीजें करना उन्हें अच्छा लगता है। अनुष्का शर्मा की यह प्लांट लव वाली आदत बताती है कि खूबसूरत घर के लिए सिर्फ महंगी सजावट ही जरूरी नहीं है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.