अर्शदीप की गर्लफ्रेंड समरीन की 10 माइंड ब्लोइंग फोटो देखकर कहेंगे भाई की पसंद कमाल

Published : Sep 07, 2026, 03:18 PM IST

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने पार्टनर के नाम से जुड़ा खास टैटू बनवाया है। ऐसे में फैंस के बीच यह जानने की दिलचस्पी बढ़ गई है कि आखिर समरीन कौर कौन हैं और अर्शदीप के साथ उनकी लव स्टोरी कैसी है?

1/10

अर्शदीप सिंह की पार्टनर समरीन कौर एक एक्ट्रेस, मॉडल और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। उनका जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था।

2/10

उन्होंने पुणे के सिंबायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से B.Com ऑनर्स की डिग्री हासिल की है। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था।

3/10

समरीन ने साल 2018 में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। वह फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। मॉडलिंग के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा और कई प्रोजेक्ट्स में नजर आईं।

4/10

समरीन कौर '83', 'Sardaar Ji 2' और वेब सीरीज 'Nail Polish' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आई हैं। उन्होंने बादशाह और गुरु रंधावा जैसे लोकप्रिय कलाकारों के साथ भी काम किया है।

5/10

अर्शदीप और समरीन के रिश्ते की चर्चा IPL 2026 के दौरान तेज हुई थी। उस दौरान समरीन को पंजाब किंग्स के मैचों में स्टेडियम से अर्शदीप को सपोर्ट करते हुए देखा गया था। इसके बाद दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

6/10

जुलाई 2026 में अर्शदीप ने समरीन के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। उन्होंने पोस्ट में समरीन को “My Person” कहा था। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर लगभग विराम लग गया।

7/10

हाल ही में अर्शदीप और समरीन के खास टैटू भी चर्चा में आ गए। अर्शदीप ने समरीन की हैंडराइटिंग में खास अक्षर का टैटू बनवाया, जबकि समरीन ने अर्शदीप की हैंडराइटिंग में उनके नाम से जुड़े अक्षरों का टैटू बनवाया है। दोनों के इन मैचिंग टैटू को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

8/10

टैटू के अलावा सोशल मीडिया पर दोनों के सिमिलर कपड़े और दूसरी चीजों में समानताओं को लेकर भी फैंस अक्सर चर्चा करते हैं। यही वजह है कि अर्शदीप और समरीन की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो रही है।

9/10

अर्शदीप सिंह से पहले भी समरीन कौर का नाम यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ जोड़ा जा चुका है। उस समय दोनों ने रिलेशनशिप की खबरों से इनकार किया था और एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया था।

10/10

फिलहाल अर्शदीप और समरीन अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं और दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रही हैं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.