Published : Sep 15, 2026, 09:39 AM ISTUpdated : Sep 15, 2026, 10:41 AM IST
मध्य प्रदेश के अशोकनगर में चार सगे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत के बाद इलाके में मातम है। चारों बच्चे 10 साल से कम उम्र के थे। 6 तस्वीरों में देखिए हादसे से जुड़े लेटेस्ट अपडेट, घटनास्थल और पुलिस की कार्रवाई की पूरी जानकारी।
1/6
मध्य प्रदेश के अशोकनगर के विक्रमपुर गांव में खेलने निकले 4 सगे भाइयों (देव, त्रिदेव, महादेव और प्रियंश) की कुएं में डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चों की उम्र 10 साल से कम थी।
2/6
मजदूरी करने वाले पिता के बच्चे दादी के पास रहते थे। सोमवार सुबह जब मासूम काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो दादी बेखबर होकर पूरे गांव में उन्हें ढूंढती रही।
3/6
गांव से करीब आधा से एक किलोमीटर दूर खेतों में परिवार का पुराना घर था। बच्चे खेलते-खेलते वहीं पहुंचे और खेत में बने खुले कुएं में जा गिरे।
4/6
घंटों तक किसी को हादसे का पता नहीं चला। दोपहर में जब एक ग्रामीण खेत की ओर गया, तब कुएं में बच्चे का शव तैरता दिखा और इस भयानक त्रासदी का खुलासा हुआ।
5/6
सूचना पर पहुंची चंदेरी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों मासूमों के शवों को कुएं से बाहर निकलवाया और चंदेरी सिविल अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
6/6
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पीड़ित परिवार को प्रशासनिक मुआवजे का आश्वासन दिया गया है, लेकिन इस हादसे से पूरा गांव सहम गया है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.