वैभव का विकेट, अभिषेक का तूफान, हसन नवाज का 96...भारत-पाक फाइनल के 10 सबसे बड़े मोमेंट

Published : Oct 03, 2026, 02:32 PM IST

IND vs PAK Highlights: 03 अक्टूबर 2026 को एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 211/6 रन बनाए और जवाब में पाकिस्तान 192/6 तक पहुंच सका। भारत ने 19 रन से मुकाबला जीतकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

1/10

फाइनल की शुरुआत टॉस से हुई। श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत के सामने पाकिस्तान की मजबूत गेंदबाजी थी और मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों पर दबाव था।

2/10

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 9 गेंदों पर 15 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल रहे। हालांकि साइम अयूब की गेंद पर उनका विकेट गिर गया। आउट होने के बाद अयूब के रिएक्शन वायरल हुआ।

3/10

अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर 61 रन ठोके। अभिषेक ने सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

4/10

भारत ने शुरुआती 6 ओवरों में 81 रन बनाए। अभिषेक शर्मा के आक्रामक खेल ने पाकिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। फाइनल जैसे मुकाबले में शुरुआती 6 ओवरों का यह स्कोर अहम मोमेंट रहा।

5/10

एक समय भारत 39 रन पर 3 विकेट गंवा चुका था। इसके बाद तिलक वर्मा ने पारी को संभाला और मैच का रुख फिर बदल दिया। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए।

6/10

अभिषेक के आउट होने के बाद भारतीय पारी थोड़ी धीमी हुई, लेकिन तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने फिर रफ्तार बढ़ा दी। दोनों ने केवल 30 गेंदों में 62 रन की साझेदारी की। शिवम ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाए।

7/10

20 ओवर में भारत का स्कोर 211/6 था। पाकिस्तान के सामने गोल्ड मेडल जीतने के लिए 212 रन का टारगेट था। फाइनल में 200 के पार पहुंचा भारत का स्कोर मैच का बड़ा टर्निंग पॉइंट बना।

8/10

212 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान को हसन नवाज ने संभाला। उन्होंने 51 गेंदों पर 96 रन की शानदार पारी खेली। बाकी बल्लेबाजों का साथ ना मिलने के बावजूद नवाज ने मैच को लास्ट तक रोमांचक बनाए रखा।

9/10

हसन नवाज के रहते मैच भारत के हाथ से निकलता हुआ नजर नहीं आया। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवर्स में रन रोकने के साथ विकेट भी निकाले। अक्षर-वॉशिंगटन और दुबे ने 2-2-2 विकेट लिए। पाकिस्तान 20 ओवर में 192/6 तक ही पहुंच सका।

10/10

आखिरी ओवर तक मुकाबले का रोमांच बना रहा, लेकिन भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। भारतीय पुरुष टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार क्रिकेट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.