Asian Games 2026: कौन हैं जय मीणा? क्रिकेटर बनने का था सपना, अब सॉफ्ट टेनिस में जीता मेडल

Published : Sep 23, 2026, 01:00 PM IST

एशियन गेम्स 2026 में भारत के सॉफ्ट टेनिस स्टार जय मीणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने मेंस सिंगल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए सॉफ्ट टेनिस में पदक पक्का किया। आइए जानते हैं कौन हैं जय मीणा….

1/8

जय मीणा को शुरुआत से ही क्रिकेट में काफी दिलचस्पी थी और उनका सपना क्रिकेटर बनने का था। हालांकि, सॉफ्ट टेनिस से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी ने अलग मोड़ लिया और उन्होंने इसी खेल को अपना करियर बना लिया।

2/8

जय ने एमपी के देवास के पायनियर पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। यहीं उन्होंने पहली बार सॉफ्ट टेनिस को करीब से देखा और इस खेल में उनकी दिलचस्पी बढ़ने लगी। शुरुआत में वह सिर्फ खिलाड़ियों को देखते थे और बाद में बॉल बॉय के तौर पर भी काम करने लगे।

3/8

जय मीणा ने महज 14 साल की उम्र में जापान में इंटरनेशनल स्तर पर सॉफ्ट टेनिस का मुकाबला खेला। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर उतरने के बाद उन्होंने लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार किया और अपनी अलग पहचान बनाई।

4/8

जय मीणा ने साल 2022 में गुजरात में हुए नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरुष एकल वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बाद वह भारत के मेन सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ियों में शामिल हो गए।

5/8

जय मीणा ने 2024 में आदित्य तिवारी के साथ मिक्स्ड डबल्स में हिस्सा लिया। दोनों ने वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह इस प्रतियोगिता में भारत का पहला मेडल था, जिससे जय मीणा और आदित्य तिवारी की जोड़ी ने खास उपलब्धि हासिल की।

6/8

जय मीणा इससे पहले जकार्ता 2018 और हांगझोउ 2022 एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। एशियन गेम्स 2026 उनका तीसरा एशियन गेम्स अभियान है।

7/8

इस बार भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। ग्रुप स्टेज में जय मीणा ने पाकिस्तान के आर्यन हुसैन को 4 0 से हराया। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गए। सेमीफाइनल में पहुंचते ही उन्होंने भारत के लिए सॉफ्ट टेनिस में एक पदक पक्का कर दिया। सेमीफाइनल में हार के बाद उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

8/8

जय मीणा का भारतीय एथलेटिक्स से भी खास कनेक्शन है। वह भारतीय एथलीट डी मीणा के कजिन हैं। डी मीणा पोल वॉल्ट में भारत के नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट हैं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.