Asian Games 2026 में भारत की महिला रिकर्व टीम ने South Korea को 5-3 से हराकर ऐतिहासिक Gold जीता। अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहोद ने दबाव के बीच शानदार निशाने लगाए। 9 PHOTOS में देखें इस गौरवशाली जीत की पूरी कहानी।
1/9
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर एशियाई खेलों में पहली बार Gold Medal जीतकर इतिहास रच दिया।
2/9
अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद की तिकड़ी ने तेज हवाओं के बीच भी दबाव नहीं बनने दिया। शुरुआती दो सेट बराबरी पर रहे।
3/9
तीसरे सेट में कोरियाई तीरंदाज लगातार तीन 8 के स्कोर पर अटक गए। भारत ने 55 अंक बनाकर सेट अपने नाम किया और 4-2 की बढ़त हासिल कर ली।
4/9
सिर्फ 17 साल की कुमकुम मोहोद ने अनुभवी कोरियाई टीम के खिलाफ दबाव में शानदार प्रदर्शन किया और Gold जीतने वाली ऐतिहासिक टीम का हिस्सा बनीं।
5/9
चौथे सेट में कीर्ति के तीर को पहले 8 अंक मिले, लेकिन रिव्यू के बाद स्कोर 9 कर दिया गया। इस तीर ने भारत की ऐतिहासिक जीत का रास्ता साफ किया।
6/9
अनुभवी अंकिता भकत ने मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभाले रखा। भारत ने हर सेट में संयम दिखाया और मजबूत कोरियाई तिकड़ी पर दबाव बनाए रखा।
7/9
Gold मुकाबले से पहले भारत ने सेमीफाइनल में चीन को 5-1 से हराकर पहली बार एशियाई खेलों के महिला रिकर्व फाइनल में जगह बनाई थी।
8/9
मई में भारतीय टीम ने Shanghai World Cup में Korea को हराकर Gold जीता था। अब उसी शानदार लय को जारी रखते हुए टीम ने Asian Games में भी स्वर्ण अपने नाम किया।
9/9
अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहोद की तिकड़ी ने South Korea को 5-3 से हराकर महिला रिकर्व में भारत का पहला Asian Games Gold जीता। जीत के बाद तिरंगे के साथ जश्न यादगार बन गया।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.