बाढ़ की 10 सबसे खौफनाक तस्वीरें: कहीं सड़क बनी नदी तो कहीं पानी के बीच गृहस्थी की जुगाड़

Published : Aug 02, 2026, 12:35 PM IST

देशभर में इस समय मानसूनी बारिश ने तबाही मचा रखी है। पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक हर तरफ पानी ही पानी है। असम, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से हालात बेहद खराब हैं। 10 तस्वीरों में देखें बाढ़ का कहर।

1/10

शनिवार को शिवसागर के नेपाली खुटी में एक बच्ची अपनी छोटी बहन को पकड़े हुए है, जो बाढ़ से बहकर आए मलबे और कीचड़ पर खड़ी है। यहां भयानक बाढ़ ने घरों और लोगों की आजीविका को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।

2/10

गुजरात के सूरत में भारी बारिश के चलते राजहंस टेक्सपा इलाके में पूरी सड़क पानी में डूब गई। सड़क के दोनों ओर बिल्डिंगों के बीच का नजारा ऐसा है, मानों कोई नदी बह रही हो।

3/10

ओडिशा में पुरी के डोकंदर गांव में दया और राजुआ नदियों का पानी उफान पर होने के कारण बाढ़ के पानी से गुजरते हुए एक व्यक्ति अपना सामान ले जा रहा है।

4/10

पुरी के डोकंदर गांव में दया और राजुआ नदियों का पानी उफान पर होने के कारण बाढ़ के पानी से गुजरते हुए एक व्यक्ति गृहस्थी के लिए लकड़ियां ले जाते हुए।

5/10

असम में शिवसागर के बिहुबार में डिखो नदी में आई अचानक बाढ़ में बहकर आई एक कार कुछ इस तरह पलटी नजर आई।

6/10

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को चंबा में बारिश और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत की।

7/10

शनिवार को अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके में भारी बारिश के बाद, एक हाउसिंग सोसाइटी में बारिश का पानी जमा होने से रोकने के लिए बनाए गए रेत की बोरियों के अस्थायी बैरियर।

8/10

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के पहलपोरा में बाढ़ के पानी में डूबे इलाके कुछ इस तरह नजर आ रहे हैं।

9/10

शनिवार को सूरत के राजहंस टेक्सपा में भारी बारिश के बाद सड़क किनारे खड़ी कार आधी डूब चुकी है। वहीं, पानी से भरी सड़क से गुजरते लोग।

10/10

शनिवार को असम के शिवसागर के बिहुबार में डिखो नदी में अचानक आई बाढ़ में बह गए क्षतिग्रस्त वाहन कुछ इस तरह पड़े नजर आए।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.