अतीक के घर एक और तबाही: भाई अली से मिलने निकला था अबान, और फिर...देखें 7 खौफनाक तस्वीरें

Published : Aug 06, 2026, 02:52 PM IST

झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ भीषण हादसा और फिर पसर गया सन्नाटा! जेल में बंद भाई अली से मिलने निकले माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की राह में ऐसा क्या आया कि जिंदगी वहीं थम गई? जानिए उस भयावह खौफनाक एक्सीडेंट की 8 भयावह तस्वीरें…।

1/8

झांसी हाईवे पर खौफनाक हादसा, अतीक के बेटे समेत दो की मौत

उत्तर प्रदेश के झांसी-कानपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से झांसी जा रही तेज रफ्तार क्रेटा कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद और सोनू खान की मौके पर ही मौत हो गई।

2/8

झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने की थी तैयारी

आबान अहमद अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था। प्रयागराज से निकला यह ग्रुप झांसी पहुंचने ही वाला था कि पूछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हादसे का शिकार हो गया।

3/8

जानवर को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हुई कार

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक सड़क पर एक जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जोरदार तरीके से डिवाइडर से जा टकराई, जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

4/8

सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर गई जान

कार में आगे की सीट पर बैठे आबान अहमद और सोनू खान के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में प्रयागराज निवासी अहजम, मोहम्मद जैद और उमर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

5/8

झांसी जेल में हाई सिक्योरिटी में बंद है अली अहमद

अतीक अहमद का बड़ा बेटा अली अहमद रंगदारी और उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है। नैनी जेल से शिफ्ट कर उसे 1 अक्टूबर 2025 से झांसी जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है, जिससे मिलने आबान जा रहा था।

6/8

झांसी में ही एसटीएफ एनकाउंटर में ढेर हुआ था असद

अतीक परिवार का झांसी की धरती से यह दूसरा खौफनाक संबंध सामने आया है। इससे पहले 13 अप्रैल 2023 को उमेश पाल हत्याकांड में वांछित 5 लाख का इनामी असद अहमद भी झांसी के बड़ागांव इलाके में एसटीएफ एनकाउंटर में मारा गया था।

7/8

पुलिस जांच शुरू, पूरे इलाके में फैली सनसनी

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस वाहन की स्थिति, सड़क के हालातों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले की पूरी कानूनी जांच कर रही है।

8/8

सूचना मिलते ही अतीक अहमद के पक्ष के लोग झांसी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान दुर्घटनास्थल पर लोगों का मजमा लग गया।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.