Azamgarh: अनुष्ठान देख भड़का पति, पत्नी-बेटे समेत 4 की हत्या, बच्चे बंधक, 11 PHOTO में देखें फिर क्या हुआ?

Published : Sep 23, 2026, 08:19 AM ISTUpdated : Sep 23, 2026, 11:12 AM IST

Azamgarh Crime: धार्मिक अनुष्ठान के दौरान विवाद के बाद पत्नी और 2 पुजारियों की गोली मारकर हत्या, 3 बच्चों को बनाया बंधक। 7 घंटे बाद पुलिस कार्रवाई में आरोपी अरविंद सिंह और उसके बेटे की मौत हुई। 11 PHOTOS में देखें पूरी घटना।

1/11

आज़मगढ़ के अहिरौला स्थित शंभूपुर गांव में इसी घर के भीतर मंगलवार शाम 6 बजे तांत्रिक अनुष्ठान के दौरान विवाद हुआ, जिसने कुछ ही पलों में खूनी तांडव का रूप ले लिया। ( फोटो: अरविंद सिंह का घर)

2/11

आरोपी अरविंद सिंह ने गुस्से में अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी बबीता और दो पुजारियों (महेंद्र पाठक व अखिलेश मिश्रा) पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। (फाइल फोटो: मृतक अरविंद सिंह व पुलिस )

3/11

तिहरे हत्याकांड के बाद आरोपी ने भयंकर तनाव में अपने तीनों मासूम बच्चों को साथ लिया और घर के एक कमरे में खुद को अंदर से पूरी तरह बंद कर लिया। (फाइल फोटो: अरविद सिंह )

4/11

घटना की सूचना मिलते ही आज़मगढ़ पुलिस, स्थानीय थाना फोर्स और SOG की टीम ने तुरंत गांव को चारों तरफ से घेर लिया और मोर्चा संभाल लिया।

5/11

पुलिस ने बाहर आने की लगातार अपील की, पर आरोपी सुबह तक इंतजार की जिद पर अड़ा रहा। अंधेरे और खौफ के बीच 7 घंटे तक सांसें थामने वाला ड्रामे का माहौल रहा।

6/11

जब अंदर से पुलिस पर फायरिंग शुरू हुई, तो SSP और SOG कमांडो ने आखिरी उपाय के तौर पर स्टन ग्रेनेड और आंसू गैस का इस्तेमाल कर दरवाजा तोड़ दिया।

7/11

कमरे के भीतर छिपे अरविंद ने पुलिस टीम पर फिर गोलियां चलाईं। आत्मरक्षा और बचाव के लिए पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी, जिसमें आरोपी मारा गया।

8/11

एनकाउंटर के बाद कमरे की तलाशी में पता चला कि आरोपी ने अपने ही बेटे को भी गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल रवाना किया गया।

9/11

गोलियों और जख्मों के चलते गंभीर रूप से घायल आरोपी अरविंद और उसके मासूम बेटे की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, जिससे कोहराम मच गया। (फाइल फोटो: अरविंद सिंह व बबिता सिंह )

10/11

पुलिस ने बाकी दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। लगातार 7 घंटे के खौफ, भूख और मानसिक प्रताड़ना के कारण दोनों बच्चे गंभीर सदमे और डिहाइड्रेशन में हैं।

11/11

पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के धब्बे, गोलियों के खोखे और अन्य जरूरी सबूत जुटाए। मामले की प्रशासनिक व कानूनी जांच जारी है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.