पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर गुरुवार को हुए उपचुनाव में मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। आम मतदाताओं से लेकर खास नेताओं तक सभी ने लोकतंत्र के उत्सव में वोट रूपी आहुति दी। देखिए, मतदान से जुड़ी 7 खास तस्वीरें।
1/8
बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर गुरुवार 30 जुलाई की सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई। इस दौरान वोटिंग के लिए एक बुजुर्ग महिला को ले जाते सुरक्षाकर्मी। दूसरी ओर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने भी पत्नी के साथ मतदान किया।
2/8
गुरुवार को पटना में बिहार विधानसभा की बांकीपुर सीट के लिए हुए उपचुनाव में वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखाते एक बुजुर्ग वोटर। बता दें कि बांकीपुर में सुबह 11 बजे तक महज 11.5 प्रतिशत ही मतदान हुआ है।
3/8
गुरुवार को पटना में बिहार विधानसभा की बांकीपुर सीट के लिए हुए उपचुनाव में वोट डालने के बाद, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण सी.पी. ठाकुर और नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने अपनी उंगलियों पर लगी अमिट स्याही का निशान दिखाया।
4/8
गुरुवार को पटना में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 के दौरान एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद खुश मतदाता कुछ इस तरह नजर आए। बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव में 3,79,616 मतदाता 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
5/8
बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बाद दो लड़कियों ने अपनी खुशी कुछ ऐसे जाहिर की। बता दें कि इस सीट पर मुख्य मुकाबला एनडीए से भाजपा के नीरज सिन्हा, महागठबंधन से राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के बीच माना जा रहा है।
6/8
बांकीपुर उपचुनाव में अपना कीमती मतदान करने के बाद एक वोटर ने कुछ यूं स्याही दिखाई। बता दें कि एएन कॉलेज में हल्की झड़प के बाद विवेकानंद मार्ग स्थित विकास रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल के बूथ नंबर 19 , 20 समेत चार बूथों पर बीजेपी और जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा हुआ।
7/8
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी के सीनियर लीडर रविशंकर प्रसाद ने परिवार के साथ वोटिंग की। JDU का कहना है कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में BJP और NDA के पक्ष में लहर है। बता दें कि कुछ ही समय पहले NDA ने बिहार में 200 से ज्यादा सीटें जीती थी।
8/8
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी और उनकी पत्नी नीता चौधरी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद अशोक चौधरी ने कहा, हम उस विचारधारा को मजबूत कर रहे हैं, जिसमें हम विश्वास रखते हैं।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.